लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सवर्ण आरक्षण की सियासी रस्साकशी के बीच महिलाओं के लिए आरक्षण की पहल!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 19, 2019 13:17 IST

इस सियासी रस्साकशी के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की पहल की है.

Open in App

केन्द्र सरकार द्वारा सवर्ण आरक्षण के एलान के बाद इस मुद्दे पर राजस्थान में पक्ष-विपक्ष में सियासी रस्साकशी जारी है, जहां सत्ताधारी कांग्रेस नहीं चाहती कि इसका लाभ भाजपा को मिले, तो भाजपा इस मुद्दे को गर्म रख कर सामान्य वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है.

इस सियासी रस्साकशी के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की पहल की है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का नजरिया प्रेस के सामने रखते हुए कहा कि- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की इच्छा के अनुरूप यह पहल की जा रही है. 

गहलोत का कहना था कि- सोनिया गांधी ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा उठाया था और इसके लिए लगातार संघर्ष किया, जिसके कारण इससे संबंधित विधेयक लोकसभा में पारित भी हो गया, परन्तु राज्यसभा में अटक गया. 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा है कि जो कांग्रेस शासित प्रदेश हैं, वहां की विधानसभाएं भी प्रस्ताव पारित करें और इसीलिए हमने नीतिगत फैसला लिया है कि प्रस्ताव पास करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे और प्रस्ताव पास करवाएंगे. 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सवर्ण आरक्षण की तरह ही महिला आरक्षण का मुद्दा भी तत्काल कोई बड़ा लाभ नहीं देने वाला है, क्योंकि इसके प्रायोगिक नतीजे सामने आने में बहुत वक्त लगेगा, लिहाजा दोनों ही पहल तो अच्छी हैं, लेकिन इसका सियासी दलों को भले ही फायदा मिल जाए, वास्तविक जरूरतमंदो को अभी बड़ा फायदा मिलना मुश्किल है.

सवर्ण आरक्षण के लाभ की राह में नौकरियों का अभाव बड़ा रोड़ा है, तो महिला आरक्षण इतनी आसानी से प्रायोगिकरूप लेनेवाला नहीं है, अलबत्ता इन मुद्दों पर सियासी दल एक-दूजे को एक्सपोज जरूर कर पाएंगे.

टॅग्स :आरक्षणराजस्थानलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील