लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बैठक के दौरान भाजपा के जिला परिषद ने बाड़मेर के कांग्रेस विधायक को दिखाया जूता, मचा बवाल

By भाषा | Updated: September 10, 2019 01:18 IST

 राजस्थान के बाडमेर में सोमवार को जिला परिषद की आमसभा की बैठक में सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं सामने रखीं। इस बीच भाजपा सदस्य नरसिंह कड़वासरा द्वारा बाड़मेर के कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन को जूता दिखाने पर हंगामा हुआ

Open in App

 राजस्थान के बाडमेर में सोमवार को जिला परिषद की बैठक में भाजपा सदस्य नरसिंह कड़वासरा द्वारा बाड़मेर के कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन को जूता दिखाने पर हंगामा हुआ और दोनों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। जैन सहित कई सदस्‍यों ने कड़वासरा के व्‍यवहार पर आपत्ति जताते हुए उन्‍हें सदन से बाहर निकालने की मांग की।

इस बीच जिलाधिकारी हिमांशु गुप्‍ता ने मामले को संभालते हुए कड़वासरा से माफी मांगने अथवा सदन छोड़ने को कहा। कड़वासरा के माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हुआ। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद की आमसभा की बैठक में सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याएं सामने रखीं।

इस दौरान कड़वासरा ने जैन पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद भी काम रोकने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कड़वासरा ने जैन को जूता दिखाते हुए कहा कि मुझे रोकने की कोशिश ना करें। इस पर सदन में भारी हंगामा हो गया।

जैन ने कड़वासरा को सदन से बाहर निकालने की मांग की। उनके अलावा सदन के कई सदस्‍यों ने भी कड़वासरा के व्‍यवहार पर आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। जैन ने बाद में कहा कि कडवासरा ने जानबूझ कर यह कृत्य किया जिसके लिये उन्होंने माफी मांग ली।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कड़वासरा ने कहा कि उन्‍होंने बैठक के दौरान जनता से जुड़े मुददें उठाए, लेकिन विधायक ने जानबुझकर उन्‍हें रोकने और बोलने नहीं देने की कोशिश की। कड़वासरा ने कहा कि सही बात करने से रोकने पर जूता दिखाना नहीं मारना भी पड़ता है। 

टॅग्स :राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब