लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः खींवसर और मंडावा विधानसभा उपचुनाव के नतीजे बदले तो कांग्रेस को होगा फायदा!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: September 30, 2019 18:36 IST

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में खींवसर सीट से कांग्रेस से पूर्व आईपीएस सवाई सिंह चुनाव लड़े थे, लेकिन आरएलपी के हनुमान बेनीवाल जीत गए. बाद में हनुमान बेनीवाल बीजेपी के सहयोग से सांसद बन गए, जिसके कारण यह सीट खाली हो गई. अब उपचुनाव में कांग्रेस ने हरेंद्र मिर्धा को चुनाव में उतारा है

Open in App
ठळक मुद्देमंडावा विधानसभा सीट कांग्रेस के प्रभुत्व वाली सीट रही हैपिछली बार यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.

खींवसर और मंडावा विधानसभा उपचुनाव के नतीजे यदि बदले, तो कांग्रेस को फायदा होगा, क्योंकि जहां पहले ये सीटें गैर-कांग्रेसियों के पास थीं, वहीं अब इन्हें बचाना बीजेपी और साथी दल के लिए चुनौती है. पिछले चुनाव में खींवसर और मंडावा विधानसभा सीटें क्रमशः आरएलपी और बीजेपी के खाते में गई थी, लिहाजा कांग्रेस जीत जाती है, तो विधानसभा में उसका संख्याबल बढ़ेगा.

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में खींवसर सीट से कांग्रेस से पूर्व आईपीएस सवाई सिंह चुनाव लड़े थे, लेकिन आरएलपी के हनुमान बेनीवाल जीत गए. बाद में हनुमान बेनीवाल बीजेपी के सहयोग से सांसद बन गए, जिसके कारण यह सीट खाली हो गई. अब उपचुनाव में कांग्रेस ने हरेंद्र मिर्धा को चुनाव में उतारा है, जो पूर्व में मूंडवा से विधायक रह चुके हैं. इस सीट से हनुमान बेनीवाल लगातार तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे, इसलिए इस बार बीजेपी ने कोई सियासी रिस्क नहीं लेते हुए बेनीवाल की पार्टी को यह सीट दे दी है. यहां आरएलपी से हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल चुनाव मैदान में हैं.

वैसे तो मंडावा विधानसभा सीट कांग्रेस के प्रभुत्व वाली सीट रही है, लेकिन पिछली बार यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस ने यहां से रीटा चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से उनके पिता, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम नारायण चौधरी कई बार चुनाव जीते थे और उनके बाद उनकी पुत्री रीटा चौधरी ने 2008 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था. जहां 2013 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उन्होंने चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रहीं, वहीं 2018 में कांग्रेस ने पुनः रीटा चौधरी को टिकट दिया, किन्तु वह बहुत कम वोटों से चुनाव हार गई.

उधर, बीजेपी ने झुंझुनूं के मौजूदा सांसद नरेंद्र खींचड़ के बेटे अतुल खींचड़ के बजाय सुशीला सीगडा को अपना उम्मीदवार बनाया है.यह उपचुनाव जहां कांग्रेस के लिए विधानसभा में संख्याबल बढ़ाने का अवसर है, वहीं गैर-कांग्रेसियों के लिए सीटें बचाने की चुनौती! 

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब