लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: हाईकोर्ट ने बच्चों की मौत के मामले में लिया संज्ञान, राज्य सरकार से रिपोर्ट औप खाली पदों का मांगा रिकॉर्ड

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 9, 2020 06:24 IST

राजस्थान में गत एक माह में बीकानेर में 162, जोधपुर में 146 और कोटा में 111 बच्चों की मौत हो चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान हाईकोर्ट ने 2017 में बांसवाडा के सरकारी अस्पताल में एक महीने में 90 बच्चों की मौत के मामले में सुनवाई के दौरान स्वतः संज्ञान लिया।हाईकोर्ट ने बच्चों की मौतों में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की और कहा - सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में डाॅक्टरों और दूसरे कर्मचारियों के पद खाली हैं।

2017 में बच्चों की मौत से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के सरकारी अस्पतालों में बच्चों की मौत का कारण पूछते हुए रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में स्वीकृत रिक्त पदों का भी रिकॉर्ड मांगा है। मामले की सुनवाई 10 फरवरी को होगी। गत एक माह में बीकानेर में 162, जोधपुर में 146 और कोटा में 111 बच्चों की मौत हो चुकी है। 

राजस्थान हाईकोर्ट ने 2017 में बांसवाडा के सरकारी अस्पताल में एक महीने में 90 बच्चों की मौत के मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महांति एवं जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह की खंडपीठ ने हाल ही में सरकारी अस्पतालों में हुई बच्चों को मौत पर स्वतः संज्ञान लिया। न्यायमित्र राजवेन्द्र सारस्वत ने जनता का पक्ष रखते हुए सरकारी अस्पतालों के हालात से कोर्ट को अवगत कराया।

हाईकोर्ट ने बच्चों की मौतों में हो रही बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की और कहा - सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में डाॅक्टरों और दूसरे कर्मचारियों के पद खाली हैं। डाॅक्टरों के बिना मरीजों का इलाज किस प्रकार संभव है। इसके बाद कोर्ट ने राज्य सरकार से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी तरह के कर्मचारियों के स्वीकृत रिक्त पदों का रिकाॅर्ड पेश करने का आदेश दिया और अस्पतालों के सारे रिकाॅर्ड को कंप्यूटरीकृत करने का आदेश दिया।

अदालत ने न्यायमित्र राजवेन्द्र सारस्वत और अतिरिक्त महाधिवक्ता पंकज शर्मा को प्रदेश के किन्हीं दो सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस