लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: हेड कांस्टेबल 13 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:37 IST

Open in App

जयपुर, 22 मई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सवाईमाधोपुर टीम ने शनिवार को टोंक जिले में एक पुलिस हेड कांस्टेबल को 13 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरूद्ध पुलिस थाना अलीगढ़, जिला टोंक में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में हेड कांस्टेबल मीठालाल मीना द्वारा 25 हजार रूपये रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शनिवार को आरोपी मीठालाल को परिवादी से 13 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

वहीं, पुलिस थाना अलीगढ़ का थानाधिकारी गोविन्द सिंह (उपनिरीक्षक) इस कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया।

सोनी ने बताया कि थानाधिकारी की तलाश की जा रही है। आरोपी के ठिकानों की तलाशी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब