लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार रेहड़ी वालों और युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण देगी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:49 IST

Open in App

जयपुर, 10 अगस्त (भाष) राजस्थान सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के कारण वित्तीय संकट से जूझ रहे रेहड़ी-पटरी वालों, सेवा क्षेत्र में काम करने वाले 18 से 40 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं और शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को 50,000 रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना शुरू की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में वित्त विभाग ने पिछले सप्ताह ‘‘इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना 2021’’ के संबंध में एक परिपत्र जारी किया है।

सात अगस्त को जारी परिपत्र के अनुसार इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी वालों, असंगठित क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले युवाओं जैसे हेयर ड्रेसर, रिक्शावाला, कुम्हार, खाती, मोची, मिस्त्री, दर्जी, धोबी, रंग-रोगन करने वालों, नल बिजली की मरम्मत करने वालों एवं बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से संबल प्रदान कर पुर्नस्थापित करना है।

इन सभी लोगों को 50 हजार रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण एक साल के लिये बिना किसी गारंटी के मिलेगा। इस योजना के तहत लाभार्थी केड्रिट कार्ड /एटीएम/ डेबिट कार्ड से 50 हजार रूपये तक की राशि आवश्यकतानुसार 31 मार्च 2022 तक एक/ अधिक किश्तो में प्राप्त कर सकेंगे। ऋण राशि का पुनर्भुगतान चौथे से पंद्रहवें माह 12 समान किश्तों में किया जायेगा।

राजस्थान के पांच लाख लाभार्थियों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। ऐसे आवेदक जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपये या अधिक है और जिनकी पारिवारिक कुल मासिक आय 50 हजार रूपये या अधिक है, वो इस योजना के लाभ हेतु पात्र नहीं होंगे।

योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान जिला स्तर पर स्थानीय शहरी संकाय द्वारा वेंडर्स को जारी प्रमाणपत्र के आधार पर की जायेगी।

इस योजना के तहत अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, लघु वित्त बैंक, सहकारी बैंक और गैर बैंकिग वित्त कंपनियां ऋण देने वाली प्रमुख संस्थाएं होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां