लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सरकार ने शुरू किया जन सूचना पोर्टल, सीएम गहलोत ने कहा- जवाबदेही का मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 13, 2019 20:08 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सूचना के अधिकार को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसा करने वालों के इरादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की मंशा कमजोर होगी।

Open in App

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार ने सबसे पहले राजस्थान से सूचना के अधिकार की शुरुआत की थी। शुक्रवार (13 सितंबर) को लॉन्च हुआ जन सूचना पोर्टल इस अधिकार को और सशक्त बनाएगा। हमारा प्रयास है कि राजस्थान पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में देश का मॉडल स्टेट बने। 

सीएम गहलोत शुक्रवार को बिड़ला सभागार में राजस्थान इनोवेशन विजन (राजीव) के तहत जन सूचना पोर्टल-2019 की शुरुआत के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरटीआई कानून में यह प्रावधान है कि सरकारें स्वयं ही आमजन को अधिक से अधिक सूचनाएं उपलब्ध करवाएं ताकि लोगों को इस अधिकार के उपयोग की आवश्यकता ही नहीं पडे़। देश में सबसे पहले हमारी सरकार ने यह अभिनव पहल की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पोर्टल आमजन को सुशासन देने में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरटीआई कानून से मैं भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं। करीब  20 साल पहले सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा रॉय एवं उनके साथी इस अधिकार के लिए जब धरना दे रहे थे, तब मैं वहां पहुंचा था। उनकी बातों से मैं सहमत था। सौभाग्य से बाद में हमारी सरकार बनी और राजस्थान इस कानून की शुरुआत करने वाला राज्य बना।

सीएम गहलोत ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए यूपीए चैयरपर्सन सोनिया गांधी की सोच भी एक सामाजिक कार्यकर्ता की तरह ही रही है। उनकी पहल से ही प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के समय देश में अधिकार आधारित युग की शुरूआत हुई। मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा एवं सूचना का अधिकार जैसे सशक्त कानून उसी समय बनाए गए। आमजन के हित में ये ऐतिहासिक फैसले रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना के अधिकार को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसा करने वालों के इरादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की मंशा कमजोर होगी। हमारी सरकार इस कानून को कमजोर नहीं होने देगी। जन सूचना पोर्टल हमारी सरकार के इसी संकल्प की अभिव्यक्ति है। 

सीएम गहलोत ने कहा कि आज जो आधुनिक भारत हम देख रहे हैं, उसके पीछे 70 साल की मेहनत और दूरदर्शिता छिपी हुई है। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस व्यक्त किया कि देश को इस मुकाम पर पहुंचाने वाले महान नेताओं की छवि को आज सोशल मीडिया के माध्यम से धूमिल किया जा रहा है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए