लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: भीषण हादसे में एक शख्स जिंदा जला, चार ट्रकों में लगी आग

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 20, 2019 20:41 IST

हादसे के बाद केमिकल से भरे टेंकर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चार ट्रकों में आग लग गई। टैंकर चालक जब तक कुछ समझ पाता आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और आग में बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई।

Open in App

राजधानी जयपुर में आज हुए एक दर्दनाक हादसे में चार ट्रकों में भीषण आग लग गई एवं एक चालक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में बढारना पुलिया एक्सप्रेस हाइवे पर हुए हादसे में एक ट्रक ने आगे चल रहे टैंकर को टक्कर मार दी और टैंकर बेकाबू होकर सड़क पर खड़े मार्बल से भरे ट्रेलर से टकरा गया। 

हादसे के बाद केमिकल से भरे टेंकर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चार ट्रकों में आग लग गई। टैंकर चालक जब तक कुछ समझ पाता आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और आग में बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। 

हाइवे पर से गुजर रही 33 हजार केवी की लाइन के कारण एतियात के तौर पर बिजली बंद करवा दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक अन्य चालक भी घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया