लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः जोधपुर में ट्रक और बस की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत और 20 लोग घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 8, 2020 12:51 IST

जोधपुर में ट्रक और बस की भीषण टक्कर हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जोधपुर में रविवार (08 मार्च) को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की जान चली गई है और लगभग 20 लोग घायल हो गए हैं।इस हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया है।

राजस्थान के जोधपुर में रविवार (08 मार्च) को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की जान चली गई है और लगभग 20 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ईश्वर से सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

मिली जानकारी के अनुसार, जोधपुर में ट्रक और बस की भीषण टक्कर हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है और उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इस घटना को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है, 'जोधपुर और अजमेर में सड़क दुर्घटनाओं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और बेहद दुखद है। मेरी संवेदना और प्रार्थना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस सबसे कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। मैं वसुसभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

वहीं, वसुंधरा राजे ने कहा, 'जोधपुर व अजमेर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई यात्रियों की जीवन क्षति का समाचार बेहद दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती हूं। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'    

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाराजस्थानअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस