लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर में विस्फोटक का जखीरा बरामद, 100 जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर मिले

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 6, 2019 05:05 IST

जहां से विस्फोटक बरामद हुआ है वह स्थान बंधे के बालाजी से महज 100 मीटर की दूरी पर है। क्राइम ब्रांच की टीम को 120 किलो जिलेटिन की छड़ें, अमोनियम नाइट्रेट, 50 डेटोनेटर, 30 मीटर डेटोनेटर वायर, दो पावर सप्लाई स्टार्टर, और एक सिलेण्डर बरामद हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर ग्रामीण की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।यह विस्फोटक मंदिर के समीप एक खाली भूखंड में बंद कमरें में जमा किया गया था।

जयपुर ग्रामीण की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह विस्फोटक मंदिर के समीप एक खाली भूखंड में बंद कमरें में जमा किया गया था। पुलिस को कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक जिलेटिन की छडें, डेटोनेटर, ब्लास्ट करने के फ्यूज सहित  काफी सामग्री बरामद हुई है।

कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की गठित टीम द्वारा की गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने जोबनेर के बंधे के बालाजी के समाने एक प्लाॅट पर दबिश दी। यहां बंद कमरे की कुंदी को हथोडे़ से तोड़कर जब टीम गोदामनुमा कमरे में पहुंची तो वहां भारी मात्रा में विस्फोटक पड़ा देखकर चैंक गई। पुलिस ने मामले में किसी संधिग्ध को भी पकड़ा है। पुलिस जांच में जुट गई है कि यह विस्फोटक अवैध खनन के लिए लाया गया था या किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए।

जहां से विस्फोटक बरामद हुआ है वह स्थान बंधे के बालाजी से महज 100 मीटर की दूरी पर है। क्राइम ब्रांच की टीम को 120 किलो जिलेटिन की छड़ें, अमोनियम नाइट्रेट, 50 डेटोनेटर, 30 मीटर डेटोनेटर वायर, दो पावर सप्लाई स्टार्टर, और एक सिलेण्डर बरामद हुए हैं। पुलिस अब इस प्रकार के अवैध विस्फोटक पदार्थों के कारोबारियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस से साझा करें, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके।

टॅग्स :राजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां