लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Elections 2024: राजस्थान में मतदान समाप्त, शाम 6 बजे तक लगभग 69 फीसदी हुई वोटिंग

By रुस्तम राणा | Updated: November 25, 2023 20:14 IST

चुनाव समाप्ति से पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया, "मतदान अभी भी जारी है। हमने कहा था कि जो लोग शाम 6:00 बजे तक बूथ पर आ जाएंगे, वे वोट डालने के पात्र होंगे। राज्य में शाम 5:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत 68.24 रहा।"

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान समाप्त हुआअधिकारियों के अनुसार, राजस्थान में लगभग 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया हैसाल 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कुल मतदान प्रतिशत 74.06 प्रतिशत रहा था

Rajasthan Assembly Elections 2024: राजस्थान में विधानसभा के लिए मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। अधिकारियों के अनुसार,  यहां लगभग 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव समाप्ति से पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया, "मतदान अभी भी जारी है। हमने कहा था कि जो लोग शाम 6:00 बजे तक बूथ पर आ जाएंगे, वे वोट डालने के पात्र होंगे। राज्य में शाम 5:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत 68.24 रहा।"

दरअसल, अब भी अनेक जगह मतदाता मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े हैं , जिनके द्वारा वोट डाले जाने के बाद ही मत प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा। उन्होंने आगे कहा, "जहां तक ​​ईवीएम के साथ समस्याओं का सवाल है, हमारे राज्य में मतदान और मॉक पोल के दौरान ईवीएम के साथ सबसे कम समस्याएं हैं..."

गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार छह बजे तक जो भी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं उन सभी को वोट डालने की अनुमति होगी। उनके अनुसार लेकिन छह बजे के बाद किसी भी नए व्यक्ति को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला तथा अभी मतदान चल रहा है । उन्होंने कहा कि इसमें अगर डाक मत पत्रों का प्रतिशत मिला लिया जाए तो मतदान प्रतिशत 69 प्रतिशत से अधिक हो जाता है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कुल मतदान प्रतिशत 74.06 प्रतिशत रहा था। 

राज्य की 199 विधानसभा सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के पहले दो घंटों में करीब 10 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और सुबह 11 बजे तक यहां 25 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि अपराह्न एक बजे तक लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। 

अपराह्न तीन बजे तक 55.63 प्रतिशत एवं पांच बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 सीट पर मतदान हुआ है। इन 199 सीट पर 5.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता एवं 1,862 उम्मीदवार हैं। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी