लाइव न्यूज़ :

Rajasthan : शिक्षा मंत्री की बहू के भाई-बहन को RAS एग्जाम में मिले 80 फीसदी अंक, मंत्री ने सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों को किया खारिज

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 21, 2021 16:43 IST

राजस्थान के शिक्षा मंत्री पर उनकी बहू के भाई-बहन के 80 फीसदी अंक आने को लेकर सवाल उठ रहे थे । ऐसे में मंत्री ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इसमें उनका क्या दोष है ।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के शिक्षा मंत्री के परिजनों को RAS में मिले 80 फीसदी नंबर शिक्षा मंत्री की बहू को भी एक इंटरव्यू में 80 फीसदी नंबर मिले थे उन्होंने कहा कि अगर बच्चे टैलेंट है तो इसमें उनका क्या दोष है

जयपुर : राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सोशल मीडिया पर सवाल के घेरे में है । दरअसल शिक्षा मंत्री के रिश्तेदारों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा एग्जाम में 80 फीसदी नंबर मिले हैं, जिसे लेकर राज्य में काफी चर्चा हो रही है । शिक्षा मंत्री की बहू के भाई-बहन ने आरपीएससी एग्जाम में 80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं । यही नहीं 2016 के एक इंटरव्यू में उनकी बहू प्रतिमा  को भी 80 फीसदी अंक मिले थे । उनके भाई गौरव और बहन प्रभा के नंबरों को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है । 

बहू के भाई-बहन को एक जैसे नंबर

अभी भी सवाल उठ रहे हैं कि शिक्षा मंत्री की बहू को 80 फीसदी अंक  मिले और उनके भाई-बहन ने भी उतने ही परसेंटेज हासिल किए हैं । क्या यह सिर्फ संयोग मात्र है । इन सभी खबरों का शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि 300 से ज्यादा ऐसे लोग है, जिनके नंबर 75 से 80 के बीच रहे हैं । इसके साथ उन्होंने यह भी साफ किया कि प्रतिभा के साथ उनके बेटे का रिश्ता उसके एग्जाम के बाद हुआ था ।

शिक्षामंत्री ने दी सफाई

शिक्षा मंत्री ने यह भी साफ किया कि उनकी बहू के भाई गौरव का दिल्ली पुलिस ने पहले ही एएसआई के पद पर चयन हो चुका है । उन्होंने यह भी कहा कि अगर बच्चे टैलेंटेड हैं तो इसमें उनका क्या दोष है । शिक्षा मंत्री ने भी साफ किया कि आरएएस एग्जाम में टैलेंट के बल पर ही उम्मीदवारों का चयन हुआ है । किसी भी मंत्री की इसमें कोई भूमिका नहीं है । उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को रिश्तो की वजह से एग्जाम में नंबर नहीं मिलते हैं । 

टॅग्स :राजस्थानएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस