लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पुलिस की मौजूदगी के बावजूद घोड़ी पर चढ़े दलित दूल्हे की बारात पर पत्थरबाजी, राजपूत समुदाय के 10 लोग गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: November 27, 2021 08:47 IST

घटना गुरुवार देर रात की है जब दलित दूल्हे की बारात पटवा के कैरोड़ी गांव स्थित लड़की के घर घोड़ी पर चढ़कर पहुंचा। दुल्हन के परिवार के सदस्यों का कहना है कि सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तैनात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पत्थरबाजी की घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन के परिवार ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पत्थरबाजी की घटना हुई।दलित दूल्हे की बारात लड़की के घर घोड़ी पर चढ़कर पहुंची थी।पुलिस ने राजपूत समुदाय के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर:राजस्थान के जयपुर जिले में एक दलित की शादी के बारात में कथित तौर पर पत्थर फेंकने के लिए 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इंंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात की है जब दलित दूल्हे की बारात पटवा के कैरोड़ी गांव स्थित लड़की के घर घोड़ी पर चढ़कर पहुंची थी।

दुल्हन के परिवार के सदस्यों का कहना है कि सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तैनात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पत्थरबाजी की घटना हुई।

दुल्हन के पिता हरिपाल बलाई ने कहा कि हमारे गांव में बारात के दौरान दलितों का घोड़ी पर चढ़ना आम बात नहीं है। मैं भेदभाव की इस परंपरा को तोड़ना चाहता था। मेरी बेटी और बेटे दोनों की शादी इसी महीने हो रही है। हमारे गांव में राजपूत समुदाय के लोग अक्सर कहते हैं कि वे हमें घोड़ी की सवारी नहीं करने देंगे। मुझे शक था कि विरोध हो सकता है और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस और जिला प्रशासन को आवेदन दिया था।

बलाई ने कहा कि पुलिस अधिकारी और स्थानीय राजनेता गुरुवार सुबह भी उनसे मिलने आए थे और आश्वासन दिया था कि कोई अप्रिय घटना नहीं होगी।

40 साल पहले की ऐसी ही घटना को याद करते हुए बलाई ने कहा कि पत्थर फेंकने वाले राजपूत समुदाय से थे और अधिकतर मेरे पड़ोसी थे। मेरे दामाद को टांका लगा और परिवार के 10-15 लोगों को चोट लगी।

कोटपुतली के क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि हमने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है जो राजपूत समुदाय से हैं। हमने मौके पर 75 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। हमला अचानक हुआ और केवल कुछ सेकंड तक चला जब हमलावरों ने झाड़ियों और पेड़ों को छिपने के लिए इस्तेमाल किया। तीन लोग घायल हो गए हैं। परिवार ने 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। गिरफ्तार किए गए 10 लोगों में से छह ऐसे हैं जिनका नाम लिया गया था जबकि अन्य की संलिप्तता हमारी जांच में सामने आई थी।

उन्होंने कहा कि एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के साथ आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 341 (गलत तरीके से रोक लगाने की सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दलित संगठन भीम आर्मी ने कहा है कि वह 28 नवंबर को बलाई के बेटे की शादी के दिन उनके समर्थन में वहां पहुंचेंगे.

बाद में शुक्रवार को पुलिस ने घटना को लेकर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि तीन पुलिस अधिकारियों - अतिरिक्त एसपी कोटपुतली, सीओ कोटपुतली और एसएचओ प्रागपुरा पुलिस को पोस्टिंग ऑर्डर (एपीओ) की प्रतीक्षा में रखा गया है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया