लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Updates: राजस्थान में 36 नए मामले आए सामने, 2000 पहुंची संक्रमितों की संख्या, जानिए कहां-कितने हैं मरीज 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 24, 2020 09:46 IST

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि सरकार के बेहतरीन चिकित्सकीय प्रबंधन के चलते कोरोना से होने वाली मृत्यु दर केवल 1.43 प्रतिशत है। राज्य में जो मौतें हुई हैं वे मरीज भी कोविड के अलावा अन्य घातक बीमारियों से ग्रसित थे।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं।राजस्थान में कुल कोरोना के 2000 मामले सामने आ चुके हैं।

जयपुरः देश में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी मौत की सूचना नहीं है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में कुल कोरोना के 2000 मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को आए 36 मामलों में 13 जयपुर के, 18 कोटा के, 4 झालावाड़ के और 1 भरतपुर का मामला शामिल है। अभी तक प्रदेश में 69 हजार, 764 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 2000 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं और 63 हजार, 485 निगेटिव पाए गए हैं। अभी 4279 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। राजस्थान में अभी तक 29 लोगों की मौत हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि सरकार के बेहतरीन चिकित्सकीय प्रबंधन के चलते कोरोना से होने वाली मृत्यु दर केवल 1.43 प्रतिशत है। राज्य में जो मौतें हुई हैं वे मरीज भी कोविड के अलावा अन्य घातक बीमारियों से ग्रसित थे। कोरोना से होने वाली मौतों का राष्ट्रीय प्रतिशत 3.18 है। राजस्थान में यह काफी कम है और प्रदेश देश में 15वें स्थान पर है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ पर अमल के बाद केंद्र सरकार ने 25 मार्च से 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया था। बाद में इसकी अवधि को तीन मई तक के लिये बढ़ा दिया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान सरकारराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है