लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Taja Khabar: राजस्थान में कोरोना के 38 नए मामले आए सामने, जानिए कहा-कहां मिले मरीज

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 17, 2020 10:00 IST

Rajasthan: सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत 20 अप्रैल से औद्योगिक इकाइयां शुरू होंगी। इससे प्रवासी मजदूर जो अभी यहीं रूके हुए हैं उन्हें काम मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता लगाने के लिए अधिक संख्या में टेस्ट करने पर जोर दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में शुक्रवार (17 अप्रैल) को कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं।राज्य में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले की संख्या बढ़कर 1169 हो गई है।

देश को 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद भी कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान में शुक्रवार (17 अप्रैल) को कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं। बता दे, राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में 38 नए COVID19 के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें जयपुर के 5, जोधपुर के 18, झुंझुनू का 1, नागौर के 2, अजमेर का 1, टोंक के 6, झालावाड़ का 1 और कोटा के 4 मामले शामिल हैं। राज्य में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामले की संख्या बढ़कर 1169 हो गई है। वहीं, राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, रोगी ह्रदय संबंधी रोग से भी पीड़ित था। 

बीते दिन राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 मामले सामने आए थे। जिसमें भरतपुर में 23, टोंक में 11, जोधपुर में 11,जयपुर में तीन, झुंझुनूं व कोटा में दो-दो तथा जोधपुर, बीकानेर तथा अजमेर में एक-एक नया मामला आया थे। वहीं, राजधानी जयपुर में तीन संक्रमित मरीजों में से घाटगेट, तोपखाना, और शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक-एक संक्रमित व्यक्ति पाए गए थे। इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मॉडिफाइड लॉकडाउन के तहत 20 अप्रैल से औद्योगिक इकाइयां शुरू होंगी। इससे प्रवासी मजदूर जो अभी यहीं रूके हुए हैं उन्हें काम मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता लगाने के लिए अधिक संख्या में टेस्ट करने पर जोर दे रही है। अभी हमारी टेस्टिंग क्षमता प्रतिदिन 4 हजार है, जो आगामी कुछ दिनों में बढ़कर 10 हजार तक हो जाएगी। हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर टेस्ट किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में टेस्ट हो रहे हैं इसीलिए पॉजिटिव रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है, लेकिन इसका एक फायदा यह भी है कि समय रहते पॉजिटिव का पता चलने से दूसरे स्वस्थ लोगों में संक्रमण रोकने में सहायता मिल रही है। राज्य सरकार को प्रदेश के लोगों की चिंता है।

सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आए लोगों को होम क्वारेंटाइन रखने की है, लेकिन सघन बसावट वाले क्षेत्रों में जहां घरों में जगह नहीं है, उनको क्वारेंटाइन सेंटर्स पर रखा जा रहा है। क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों को सभी तरह की सुविधा मिल सके,इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह