लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Updates: राजस्थान में कोरोना के 36 मामले आए सामने, तीन लोगों की हुई मौत, जानिए प्रदेश में क्या हैं हालात  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 27, 2020 10:02 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61वें लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में सोमवार को 36 मामले सामने आए हैं और प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 2221 हो गई है। राजस्थान में सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों मौतें प्रदेश की राजधानी जयपुर में हुई हैं।

जयपुरः कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में सोमवार को 36 मामले सामने आए हैं और प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 2221 हो गई है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों मौतें प्रदेश की राजधानी जयपुर में हुई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है। धिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

ताजा आकड़ों के अनुसार, सोमवार को भीलवाड़ी में एक, जयपुर में 9, जैसलमेर में एक, झालावाड़ में 9, जोधपुर में छह, कोटा में 4 और टोंक में 6 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 82 हजार, 942 लोगों का सैंपल लिया गया है। इसमें से 2221 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 629 ठीक हो गए हैं। इनमें से 263 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, कुल मौतों की संख्या 44 हो गई है।         

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से बंद लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

इधर, प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि राजस्थान से जाने और बाहर से आने वाले श्रमिकों, प्रवासियों को लाने ले जाने को प्राथमिकता दी जाए। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि दिशा-निर्देशों के अनुसार हॉट स्पॉट के अतिरिक्त अन्य जिलों से आने वाले श्रमिकों, प्रवासी जो निजी वाहन से कर्फ्यू पास से आ रहे हैं उन्हें नियत गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर क्वारंटाइन किया जाएगा।  इसी तरह से निजी वाहन से राजस्थान से बाहर जाने वाले श्रमिकों, प्रवासियों को जिला कलक्टर द्वारा चरणबद्ध तरीके से पास जारी किए जाएंगे। राज्य में आंतरिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। सीमावर्ती जिलों में बॉर्डर चेकपोस्ट के पास भोजन, पेयजल, शौचालय एवं चिकित्सकीय जांच की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। वहीं पर पंजीयन करने के बाद संबंधित जिला प्रशासन को सूचित किया जाएगा और आईटी विभाग द्वारा विकसित एप को उनके मोबाइल में डाउनलोड़ किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि विद्यालय और महाविद्यालय एवं अन्य राजकीय भवनों को अधिगृहित कर गंतव्य स्थान के अनुसार जिलावार ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सीमावर्ती जिलों में बॉर्डर चेक पोस्ट पर ट्रांजिट कैंप में पुलिस, पटवारी, ग्रामसेवक, परिवहन, चिकित्सा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन को आने जाने वाली बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बेहतर उपयोग करते हुए रास्ते में आने वाले जिला कलक्टरों से भी समन्वय बनाएंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाराजस्थान सरकारराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील