लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में 122 नए मामले आए सामने, जानिए राजधानी जयपुर समेत क्या हैं पूरे प्रदेश हालात

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 19, 2020 10:14 IST

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में अभी तक दो लाख, 43 हजार, 476 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इनमें से दो लाख, 34 हजार, 165 सैंपल निगेटिव निकले हैं और 5629 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वही, 2271 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में मंगलवार (19 मई) को कोरोना पॉजिटिव के 122 मामले सामने आए हैं और एक मौत हुई है।प्रदेश में कोविड-19 के कुल 5629 मामले सामने आ चुके हैं। 

जयपुरः कोरोना वायरस के प्रकोप को खत्म करने के लिए देश को चौथी बार 31 मई तक लॉकडाउन करना पड़ा है। इसके बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान में मंगलवार (19 मई) को कोरोना पॉजिटिव के 122 मामले सामने आए हैं और एक मौत हुई है। प्रदेश में कोविड-19 के कुल 5629 मामले सामने आ चुके हैं। 

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के डूंगरपुर में 48, पाली में 29, नागौर में 16, उदयपुर में 10, कोटा में पांच और प्रतापगढ़, झुंझुनूं और जयपुर में दो-दो मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अजमेर, अलवर, चूरू, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, सिरोही और टोंक में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

राजस्थान में कोरोना से 139 लोगों की हो चुकी मौत

आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में अभी तक दो लाख, 43 हजार, 476 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इनमें से दो लाख, 34 हजार, 165 सैंपल निगेटिव निकले हैं और 5629 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वही, 2271 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 139 पहुंच गई है। साथ ही साथ 3219 लोग ठी हो चुके हैं और इनमें से 61 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल राज्य में 2271 मामले सक्रीय हैं। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

राजस्थान में 22 मार्च से लॉकडाउन जारी

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन जारी है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

विदेश से आने वालों को 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा

कोरोना वायरस का संक्रमण कम फैले इसके लिए राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि विदेश  से आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिनों का क्वारंटाइन पीरियड बिताना होगा, उसके बाद ही वे अपने घर जा सकेंगे। विदेशों में अटके छात्र, पर्यटक और अप्रवासी भारतीयों का आना प्रदेश में भी शुरू हो रहा है। राज्य में जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर एयरपोर्ट को चिन्हित किया है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिस जगह उतरे वहीं इन्हें क्वारंटाइन किया जाए। इसके लिए आसपास की होटलों को चिन्हित कर लिया गया है। कोई भी व्यक्ति क्षमता के अनुसार होटल में 14 दिन क्वारंटाइन में रह सकता है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति का मेडिकल चैकअप किया जाएगा। वे क्वारंटाइन पीरियड बिताकर ही अपने घरों में जा सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनादिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए