लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना के 33 नए मामले आए सामने, तीन की मौत, जानें जयपुर सहित अन्य शहरों के हालात

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2020 10:05 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू भी लगा हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देजस्थान में शुक्रवार को कोराना के 33 मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है।राजस्थान में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2617 हो गई है।

जयपुरः कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद भी इस घातक वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान में शुक्रवार को कोराना के 33 मामले सामने आए हैं, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2617 हो गई है। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में शुक्रवार को 33 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 11 अजमेर में, 7 चित्तौड़गढ़ में, 6 जयपुर में, 1 जोधपुर में, 7 कोटा में और 1 राजसमंद में सामने आया है। राजस्थान में अब तक एक लाख, तीन हजार, 704 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 2617 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 96 हजार, 325 सैंपल निगेटिव निकले हैं। वहीं, 4762 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। 

आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में इस समय सक्रीय मामलों की संख्या 1656 है और 900 लोग ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 644 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रदेश में कुल मौतों की संख्या 61 हो गई है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू भी लगा हुआ है।  प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की जांच क्षमता अब 9 हजार 100 प्रतिदिन तक पहुंच गई है। पाली, बाड़मेर एवं सीकर में भी आईसीएमआर से जांच की अनुमति मिलते ही हमारी जांच क्षमता 10 हजार तक पहुंच जाएगी। अभी सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही झालावाड़, भीलवाड़ा, भरतपुर, डूंगरपुर, चूरू तथा जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल और जोधपुर के एम्स एवं मरूस्थलीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र में जांच सुविधा उपलब्ध है। 

इधर, सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में करीब 10 लाख प्रवासियों एवं श्रमिकों ने अपने गृह स्थान पहुंचने के लिए पंजीयन कराया है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत संख्या राजस्थान आने वालों की है। श्रमिकों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए जिला कलक्टर एवं अन्य अधिकारी उनके सुरक्षित आवागमन और क्वारेंटाइन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। राज्य सरकार विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे के साथ समन्वय कर रही है। 

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की संख्या, उनके गंतव्य स्थान और विशेष ट्रेनों के संचालन को अनुमति मिलने की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर रेलवे के अधिकारियों के साथ रूट प्लान तैयार कर लें। ताकि बिना किसी परेशानी के श्रमिक एवं प्रवासी अपने घर पहुंच सकें। साथ ही सभी स्थानों पर उनकी स्क्रीनिंग एवं क्वारेंटाइन की पुख्ता व्यवस्था हो। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाराजस्थानराजस्थान सरकारअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी