लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : आयुर्वेद विभाग के कार्यालयों में स्थापित होंगे नियंत्रण कक्ष

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:37 IST

Open in App

जयपुर, 16 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमण को देखते हुए राज्य के आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक स्तर के कार्यालयों में निंयत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे, जहां विभाग की ओर से किए जा रहे प्रतिदिन के कार्यों की जानकारी एकत्रित की जाएगी।

वहीं महामारी के चलते विभाग के सभी चिकित्साकर्मियों के अवकाश तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।

चिकित्सा, स्वास्थ्य व आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राज्य का आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग कोरोना महामारी से आमजन को बचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव व जागरुकता सबंधी सरल व घरेलू उपाय की जानकारी विभाग के चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रों से दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी विभाग की ओर से आमजन की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काढ़ा वितरित किया जाए।

डॉ.शर्मा ने कहा कि कोरोना से सबंधित औषधियों को खरीदने व उनकी आपूर्ति तुरंत सुनिश्चित करने के लिए भी आधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोरोना का फैलाव अधिक है वहां आयुर्वेदीय बचाव, रोकथाम व चिकित्सा के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी विभाग से सबंधित सभी दैनिक रिपोर्ट शाम छह बजे तक राज्य सरकार को भेजना अनिवार्य है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर व राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर को अपने संभाग में चल चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे। जहां निःशुल्क औषधि वितरित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग अपनी दोनों मोबाइल यूनिट के जरिए शिविर आयोजित करेगा।

मंत्री ने कहा कि ये सभी शिविर बिना किसी अवकाश के आयोजित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल