लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने 62 नगर कमेटियों की कार्यकारिणी और भाजपा ने संभाग और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2026 21:33 IST

Rajasthan: कार्यकारिणियों के गठन से संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देशाहपुरा, कानोता, किशनगढ़ रेनवाल, नारायणा, फुलेरा, जोबनेर में हैं।रामगढ़ शेखावाटी की नगर कांग्रेस कमेटियां घोषित की गई है।सीताराम पोसवाल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जयपुरः राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस की 62 नगर कमेटियों की कार्यकारिणी घोषित की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कार्यकारिणियों के गठन से संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी।

अजमेर जिले की केकड़ी, टांटोटी, अलवर की कठूमर, बालोतरा जिले की सिवाना, समदड़ी, सिणधरी, बाड़मेर की गुड़ामालानी, बारां की अटरू, बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़, कोटपुतली-बहरोड़ जिले की बानसूर, खैरथल-तिजारा की टपूकड़ा, बूंदी जिले की नैनवां, चित्तौड़गढ़ की आकोला, कपासन, चुरू जिले की रतननगर, रतनगढ़, राजगढ़, बीदासर, धौलपुर की सैपऊ, मनिया, दौसा की रामगढ़ पचवारा, दौसा, हनुमानगढ़ की भादरा, रावतसर, जयपुर की बगरू, शाहपुरा, कानोता, किशनगढ़ रेनवाल, नारायणा, फुलेरा, जोबनेर में हैं।

जालोर की आहोर, झालावाड़ की अकलेरा, मनोहरथाना, झुंझुनूं जिले की पिलानी, मलसीसर, बिसाऊ, डूंडलोद, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, बुहाना, उदयपुरवाटी, जोधपुर जिले की मथानिया, तिंवरी, डीडवाना-कुचामन जिले की बोरावड़, परबतसर सिटी, सवाईमाधोपुर की बामनवास, बौंली, वज़ीरपुर, नीमकाथाना-सीकर जिले की नीमकाथाना, खण्डेला, श्रीगंगानगर जिले की रायसिंहनगर, सादुलशहर, गजसिंहपुर, श्रीकरणपुर, पदमपुर, सूरतगढ़, टोंक जिले की पीपलू, उदयपुर देहात की मावली, सीकर जिले की दांता और रामगढ़ शेखावाटी की नगर कांग्रेस कमेटियां घोषित की गई है।

राजस्थान : भाजपा ने की संभाग और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को मोर्चा और संभाग प्रभारियों की घोषणा की। प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी को युवा मोर्चा, पूर्व प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत को महिला मोर्चा, राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई को किसान मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहूर को ओबीसी मोर्चा, प्रदेश मंत्री अजीत मांडन को एससी मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू भाई मईड़ा को एसटी मोर्चा और प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी को मुख्यालय प्रभारी और जयपुर संभाग का जिम्मा सौंपा गया है। प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम बीकानेर, कैलाश मेघवाल अजमेर, भूपेन्द्र सैनी जोधपुर, नाहर सिंह जोधा उदयपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल विश्नोई भरतपुर और अल्का मूंदड़ा को कोटा संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?