राजस्थानः CM की कुर्सी के लिए आधी रात तक राहुल के घर डटे रहे पायलट-गहलोत, आज होगा फैसला?  

By रामदीप मिश्रा | Published: December 14, 2018 05:39 AM2018-12-14T05:39:02+5:302018-12-14T05:39:02+5:30

सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकशी के साथ सचिन पायलट देर रात दोबारा गुरुवार को फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बातचीत करने पहुंचे। हालांकि मुलाकात करने के बाद वे नाखुश दिखाई दे रहे थे।

rajasthan cm name did not final, sachin pilot and ashok gehlot meets rahul gandhi | राजस्थानः CM की कुर्सी के लिए आधी रात तक राहुल के घर डटे रहे पायलट-गहलोत, आज होगा फैसला?  

राजस्थानः CM की कुर्सी के लिए आधी रात तक राहुल के घर डटे रहे पायलट-गहलोत, आज होगा फैसला?  

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है, लेकिन सूबे का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर अभी तक तस्वीर क्लियर नहीं हो पाई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट मुख्यमंत्री की कुर्सी लेने के लिए अड़े हैं, जबकि बताया जा रहा है दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को तीसरी बार राजस्थान की कुर्सी पर बिठाया जा सकता है। 

सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकशी के साथ सचिन पायलट देर रात दोबारा गुरुवार को फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बातचीत करने पहुंचे। हालांकि मुलाकात करने के बाद वे नाखुश दिखाई दे रहे थे। इसके कुछ ही देर बाद अशोक गहलोत भी राहुल के घर पर पहुंचे और दोनों के बातचीत हुई है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ कई बैठकें कीं, लेकिन उनके बीच कोई सहमति नहीं बन पायी। पायलट ने इस शीर्ष पद के लिए दावा किया। गांधी के निवास के बाहर पायलट के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए।

गांधी ने देर शाम पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक की। खड़गे ने कहा कि अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले शुक्रवार को प्रदेश नेताओं के साथ बैठक होगी।

मिली जानकारी अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों पर फैसला आज शुक्रवार के लिए टाल दिया है क्योंकि वह इस विषय पर पार्टी नेताओं से और चर्चा करना चाहते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वहीं, सूत्रों के अनुसार गांधी ने छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए बृहस्पतिवार को प्रदेश के पार्टी नेताओं से चर्चा की। लेकिन दावेदारों से और चर्चा करने के लिए फैसला शुक्रवार के लिए टाल दिया। 
(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Web Title: rajasthan cm name did not final, sachin pilot and ashok gehlot meets rahul gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे