लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को अशोक गहलोत ने बताया लोकतंत्र पर हमला, विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया

By शिवेंद्र राय | Updated: July 21, 2022 11:26 IST

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के मामले में भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया है और कहा है कि सत्ताधारी पार्टी विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में होगी पूछताछदिल्ली में सड़कों पर हैं कांग्रेस कार्यकर्तादिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

नई दिल्ली: कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करने वाला है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की एक प्रेस कांफ्रेंस में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताया और केंद्र सरकार पर जम कर बरसे। गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। अशोक गहलोत मे कहा, "जिस तरह से वे (सत्तारूढ़ सरकार) ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, यह इस बात का संकेत है कि लोकतंत्र खतरे में है। हमारी लड़ाई देश को बचाने की है। आज हमारी जगह भाजपा के लोग होते तो आगजनी करते" 

दिल्ली में सड़कों पर हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उकर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करेंगे। हरीश रावत ने ट्वीट कर के लिखा है, "आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे,आवाज उठाएंगे। भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन आज ऐसी ताकतों को जो लोकतंत्र को कुचल देना चाहती हैं, जो विपक्ष की आवाज को बंद कर देना चाहती हैं, जो हमारी संवैधानिक लोकतंत्र के खिलाफ हैं एक जबरदस्त सिंहनाद करेंगे। लोकतंत्र जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद।"

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से 9 बजे से 2 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसअशोक गहलोतBJPप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?