लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से किया आग्रह, कहा- सूखे के आकलन के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष नियमों में बदलाव करें

By भाषा | Updated: December 19, 2019 05:36 IST

गहलोत ने कहा कि बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ जिलों के अतिरिक्त तीन अन्य जिले बीकानेर, चूरू और नागौर में भी गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार सूखे से प्रभावित हैं, जिनकी स्थिति का भी आकलन करके राहत दी जानी चाहिए।

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के कई जिलों में सूखे की स्थिति का आकलन करने के लिए आई केन्द्र सरकार की टीम से प्रभावित जिलों के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष की सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार गहलोत ने कहा कि बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर और हनुमानगढ़ जिलों के अतिरिक्त तीन अन्य जिले बीकानेर, चूरू और नागौर में भी गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार सूखे से प्रभावित हैं, जिनकी स्थिति का भी आकलन करके राहत दी जानी चाहिए।

गहलोत ने बुधवार को दस सदस्यीय केन्द्रीय टीम के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सूखे की स्थिति की जानकारी हेतु गिरदावरी के माध्यम से किए गए आकलन को स्वीकार नहीं करने का नियम उचित नहीं है।

इसी प्रकार, सूखा प्रबन्धन निर्देशिका में दो हैक्टेयर तक की भूमि पर ही किसानों को कृषि आदान अनुदान दिया जाना प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल नहीं है, क्योंकि राज्य में औसतन कृषि जोत की साइज ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के ऐसे अव्यवहारिक नियमों को बदलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों से कहा कि सम्बन्धित जिलों की वस्तुस्थिति के अनुरूप केन्द्र से जल्द से जल्द राहत राशि जारी करवाई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को उसका समुचित लाभ मिल सके।

उन्होंने राजस्थान की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप पशुओं के लिए राहत राशि का अनुदान बढ़ाने के लिए भी नियमों में संशोधन का सुझाव दिया। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय की संयुक्त सचिव शोमिता बिस्वास के नेतृत्व में आई टीम ने कहा कि चारों प्रभावित जिलों में सूखे की स्थिति है।

टीम के सदस्य कृषि मंत्रालय के निदेशक बी. के. श्रीवास्तव ने कहा कि कई स्थानों पर जमीन में नमी का स्तर कम है तथा नियमित अन्तराल पर बारिश होने पर ही फसल की संभावना बनती है। उन्होंने माना कि टिड्डियों के आक्रमण से भी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

साथ ही, पशुओं के लिए चारे का संकट है तथा पेयजल की समस्या भी है। गहलोत ने तीन और जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने हेतु राज्य के अधिकारियों को शीघ्रता से समुचित कार्यवाही करने एवं भारत सरकार के पास पुरजोर पैरवी करने के निर्देश दिए।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब