लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पढ़ा पुराना बजट, विपक्ष ने लगाया बजट लीक होने के आरोप

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2023 12:37 IST

बीजेपी के विधायक राजेंद्र राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज सीएम गहलोत द्वारा पुराना बजट पेश करने से राजस्थान विधानसभा का अपमान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान विधानसभा में विपक्ष का हंगामामुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पढ़ा पुराना बजटबीजेपी ने विधानसभा के अपमान का लगाया आरोप

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यसभा में शुक्रवार को अपने कार्यकाल का बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले साल के बजट की कुछ पक्तियां पढ़ दी, जिसके बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा कर दिया। विपक्ष लगातार सीएम गहलोत पर आरोप लगा रही है कि उनका बजट लीक हो गया है। 

दरअसल, राज्यसभा में बजट पढ़ने के दौरान करीब 7 मिनट तक सीएम पुराने बजट की पक्तियां पढ़ते रहें, तभी उनके मंत्री महेश जोशी ने उन्हें रोक दिया। मंत्री ने अशोक गहलोत को कुछ कहा जिसके बाद सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा कर दिया। बजट के दौरान इतनी बड़ी गलती होने के कारण विपक्ष सरकार को घेरने में जुटी हुई है। वहीं, स्पीकर सीपी जोशी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। 

बीजेपी के विधायक राजेंद्र राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज सीएम गहलोत द्वारा पुराना बजट पेश करने से राजस्थान विधानसभा का अपमान हुआ है। इन आरोपों पर राज्यसभा में सीएम गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "विपक्ष कैसे बजट लीक होने का आरोप लगा सकता है। मेरे हाथ में जो बजट है उसमें सिर्फ एक पन्ना पुराना जुड़ गया है लेकिन जो मेरे पास बजट है और सदन में सदस्यों को दी गई उसकी प्रतियां हैं दोनों में कोई अंतर नहीं तो विपक्ष कैसे आरोप लगा सकता है कि बजट लीक हुआ है।" 

बताया जा रहा है कि जब सीएम अशोक गहलोत बजट पढ़ रहे थे तो उन्होंने पिछली योजनाओं के बारे में बता दिया। सीएम को जरा भी याद नहीं रहा कि वह पिछले साल के बजट की योजनाओं के बारे में पढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्हें मंत्री महेश जोशी ने फौरन रोक दिया। हालांकि, इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा में माफी मांग ली। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानजयपुरबजट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस