लाइव न्यूज़ :

Kirodi Lal Meena: भजन लाल सरकार से किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा

By धीरज मिश्रा | Updated: July 4, 2024 11:34 IST

Kirodi Lal Meena: राजस्थान की भाजपा सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में भाजपा सरकार को झटका मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा भजन लाल सरकार में कृषि मंत्री थे मीणा

Kirodi Lal Meena: राजस्थान की भाजपा सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है। वह भजन लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी उठा रहे थे। हालांकि, अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री की भूमिका में थे। वह राजस्थान में बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक थे। पूर्व में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में उनका अहम योगदान था।

यहां बताते चले कि उन्होंने इस्तीफा देने के बाद अपने एक्स एकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया है। 

मीडिया गलियारों में चर्चा यह है कि किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार को अपना इस्तीफा 20 जून को ही सौंप दिया था। कहा जा रहा है कि यही वजह है कि वह सरकार की अहम बैठकों में हिस्सा नहीं ले रहे थे।

लोकसभा चुनाव हार की ली जिम्मेदारी

बीते माह लोकसभा चुनाव के परिणाम आए। भाजपा के लिए परिणाम असंतोष जैसे रहे। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राजस्थान की 25 लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था। चूंकि, राजस्थान में पहले ही भाजपा सरकार थी, इसलिए यह काम इतना कठिन नहीं था।

लेकिन, जब परिणाम आए तो भाजपा को राजस्थान की 25 सीट में से 13 सीट ही मिली। 12 सीट पर हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पीएम मोदी ने राजस्थान की सात सीटों की जिम्मेदारी किरोड़ी लाल मीणा के कंधों पर दी थी। लेकिन, सात सीट में से तीन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

जबकि, मीणा को दौसा और टोंक लोकसभा में दबदबा है। चुनाव के दौरान मीणा ने कहा था कि इन दोनों लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे। अगर नहीं जीते तो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। चुनाव परिणाम में दोनों सीट से भाजपा के उम्मीदवार हार गए। माना जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे की यही वजह है।

टॅग्स :राजस्थानभजनलाल शर्माKirori MalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए