लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः दो-तीन दिन में हो सकता है कैबिनेट विस्तार, 'एक आदमी, एक पद' के फॉर्मूले पर चर्चा, कांग्रेस आलाकमान ने दी हरी झंडी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2021 18:37 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया को बताया कि दो दिन बाद यह विस्तार जल्द ही होगा। सचिन पायलट दिल्ली मेंं कई नेताओं से मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द ही किया जाएगा।कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। महासचिव अजय माकन और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

जयपुरः राजस्थान कैबिनेट का विस्तार आने वाले दो-तीन दिनों में होने की संभावना है। कांग्रेस आलाकमान ने आखिरकार अपनी हरी झंडी दे दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल में फेरबदल का स्पष्ट संकेत देते हुए मंगलवार को कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द ही किया जाएगा।

सचिवालय कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, “मंत्रिमंडल पुनर्गठन जल्द होगा।” गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।

सोनिया गांधी से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। गहलोत ने राहुल गांधी के आवास पर प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की थी, जहां पार्टी महासचिव अजय माकन और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

कैबिनेट में नियुक्तियों पर विचार करते हुए 'एक आदमी, एक पद' के फॉर्मूले को अपनाने जैसे विभिन्न तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें लंबे समय से चल रही हैं। बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।

मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य

इस समय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्य हैं। राज्य में विधायकों की संख्या 200 है, उस हिसाब से मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 सदस्य हो सकती है। सचिन पायलट ने भी हाल ही में प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात की थी, ताकि उनके भविष्य के साथ-साथ नए मंत्रिमंडल में उनके कुछ वफादारों को भी शामिल किया जाए। 

फेरबदल का बहुत महत्व है, क्योंकि पायलट गुट यह उम्मीद कर रहा था कि 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले पूर्व डिप्टी सीएम को सीएम बनाया जाएगा। पायलट ने पिछले साल जुलाई में गहलोत के खिलाफ एक खुला विद्रोह किया था, जिसके बाद उन्हें डिप्टी सीएम और पंचायती राज मंत्री के पद से हटा दिया गया था।

पायलट के वफादार विश्वेंद्र सिंह, जो पर्यटन मंत्री थे और तत्कालीन खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा को भी हटा दिया गया था। पायलट गुट के कम से कम चार विधायकों को गहलोत के नेतृत्व वाली कैबिनेट शामिल किए जाने की संभावना है। 

टॅग्स :राजस्थानसोनिया गाँधीराहुल गांधीअशोक गहलोतसचिन पायलटजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं