लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनाव: भाजपा को झटका, धरियावद विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा, 18725 मतों से हराया, वल्लभनगर पर आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2021 15:39 IST

Rajasthan by-elections: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद को 18725 मतों के अंतर से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।वल्लभनगर सीट पर भी पार्टी का उम्मीदवार आगे है।

जयपुरः राजस्थान की धरियावद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुइ मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा विजयी रहे हैं। निर्वाचना आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार मीणा ने निर्दलीय उम्मीदवार थावरचंद को 18725 मतों के अंतर से हराया। वहीं, वल्लभनगर सीट पर भी कांग्रेस की उम्मीदवार प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 15646 मतों से आगे हैं। वल्लभनगर सीट पर भी पार्टी का उम्मीदवार आगे है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार दिन में दो बजे तक के रुझान के अनुसार वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति सिंह शक्तावत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रणधीर सिंह भिंडर (निर्दलीय) से 13567 वोट से आगे हैं। वल्लभनगर में 23 में से 15 राउंड की गिनती हुई है। राजस्थान की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई।

वल्लभनगर विधानसभा के मतों की गणना 23 राउंड पूरी होगी। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उदयपुर जिला मुख्यालय के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कैम्पस व धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय, नीमच नाका में मतगणना हो रही है।

कांग्रेस सरकार के सुशासन पर जनता की मोहर: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की दो विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत को राज्य सरकार के सुशासन पर जनता की मोहर बताया है। राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर) व धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के लिये मतों की गिनती मंगलवार को संपन्न हुई।

गहलोत ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं राज्य सरकार के सुशासन पर जनता ने मोहर लगायी है।' गहलोत ने वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत तथा धरियावद से कांग्रेस के नगराज मीणा को विधानसभा उपचुनावों में जीत के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, 'दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई। कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद एवं समर्थन देकर जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है, विकास की कड़ी से कड़ी जोड़ी है तथा एक बड़ा संदेश दिया है।'

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानBJPकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह