लाइव न्यूज़ :

राजस्थान उपचुनावः पार्टी के प्रचार के लिए PM मोदी नहीं आएंगे राजस्थान, मनमोहन सिंह आकर मांग सकते हैं वोट

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 4, 2019 17:44 IST

राजस्थान उपचुनावः प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र अब कुल 3 उम्मीदवार मैदान में है, जबकि झुंझुनूं की मंडावा विधानसभा क्षेत्र में 9 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव-2019 के के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों से एक दर्जन उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं.चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. उपचुनाव में प्रचार के लिए संभवतया पीएम नरेन्द्र मोदी नहीं आएंगे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आ सकते हैं.

राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव-2019 के के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों से एक दर्जन उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं. चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. उपचुनाव में प्रचार के लिए संभवतया पीएम नरेन्द्र मोदी नहीं आएंगे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आ सकते हैं.

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नागौर जिले की खींवसर विधानसभा क्षेत्र अब कुल 3 उम्मीदवार मैदान में है, जबकि झुंझुनूं की मंडावा विधानसभा क्षेत्र में 9 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे. दोनों विधानसभाओं के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा तथा मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी.

खींवसर से कांग्रेस से हरेन्द्र मिर्धा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नारायणराम बेनीवाल और निर्दलीय अंकुर शर्मा चुनाव लडेंगे, तो मंडावा से कांग्रेस की रीटा चैधरी, बीजेपी की सुशीला सिगरा, अंबेडगराइट पार्टी ऑफ इंडिया से दुर्गा प्रसाद मीणा, राष्ट्रीय स्वर्ण दल से बेनी प्रसाद कौशिक और अल्तिफ, गणेशकुमार जोशी, प्रताप सिंह ख्याली पीओ, सत्यवीर सिंह क्रिशनिया एवं सुभाष बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, काजी निजामुद्दीन, तरूण कुमार, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव मोहन प्रकाश, प्रदेश के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह, चंद्रभान, हेमाराम चौधरी, रामेश्वर डूडी, डॉ. बीडी कल्ला, भंवरलाल मेघवाल, विश्वेंद्रसिंह, शांति धारीवाल, प्रमोद जैन, रघु शर्मा, रमेश मीणा, उदयलाल आंजना, हरीश चौधरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, गोविंद सिंह, टीकाराम जुली, लालचंद कटारिया, शाले मोहम्मद, अशोक चांदना, जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र चौधरी, परसराम मोरिदया, नरेंद्र बुढ़ानिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत, गोपल सिंह, रेहाना रियाज, राकेश पारीख और अभिमन्यु पुनिया शामिल हैं. याद रहे, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं.

बीजेपी ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है और इसमें शामिल नामों में से सिनेमा के सितारे सनी देओल की खास चर्चा है, क्योंकि मण्डावा और खींवसर, दोनों ही जाट बहुल क्षेत्र हैं. हालांकि, इस बार प्रधानमंत्री मोदी के आने की संभावना नहीं है, लिहाजा सनी देओल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इंतजार रहेगा.

इस सूची में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावडेकर, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम प्रकाश माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, कैलाश मेघवाल, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, किरोड़ी लाल मीणा, रामकुमार वर्मा, नरेंद्र खीचड़, सुमेधानंद सरस्वती, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी आदि के नाम शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि ये दोनों सीटें गैर-कांग्रेसियों के पास थी, लिहाजा जहां बीजेपी को इन्हें बचाना है, वहीं कांग्रेस को विधानसभा में संख्याबल बढ़ाने के लिए हांसिल करना है.

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह