लाइव न्यूज़ :

एक साथ जलीं 21 रिश्तेदारों की चिताएं, काल के गाल में समा गईं बारातियों की खुशियां, पसरा मातम, पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख

By गुणातीत ओझा | Updated: February 27, 2020 12:42 IST

मरने वालों में से 21 आपस में रिश्तेदार थे, जिनका अंतिम संस्कार भी एक साथ हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी हादसे की सूचना पाकर कोटा पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बूंदी में हुआ था दर्दनाक बस हादसा, 24 लोगों की हो गई थी मौतहादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया दुख, अंतिम संस्कार में पहुंचे ओम बिरला

राजस्थान के बूंदी बस हादसे में मारे गए 24 लोगों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। दुख के इस पल में सभी की आंखें नम हो गईं। 24 मरने वालों में 21 अपस में रिश्तेदार थे। सभी एक साथ भात की रस्म में जा रहे थे और काल के गाल में समा गए। राजस्थान के बूंदी जिले के कोटा-दौसा राजमार्ग पर बुधवार को सुबह हुए हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई थी। घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। अंतिम संस्कार के वक्त लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी वहां मौजूद थे।

बस में कम से कम 29 लोग सवार थे और वह कोटा से सवाई माधोपुर जा रही थी, उसी दौरान बस के चालक श्याम सिंह का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस नदी में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि यह घटना लखेरी पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पापड़ी गांव के पास की है। यह बस पुल से नदी में जा गिरी। पुल पर न कोई दीवार थी और न ही रेलिंग। 13 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जिसमें चालक भी शामिल है। वहीं 11 अन्य लोगों की मौत लखेरी शहर के एक अस्पताल में हुई। पुलिस ने बताया कि 24 शवों का पोस्टमार्टम एक सरकारी अस्पताल में हुआ। कोटा के किशोरपुरा मैदान में 21 मृतकों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया जबकि दो को बारन जिले के पलायथा और एक को कोटा के श्रीनाथपुरम भेज दिया गया। चार वर्ष के एक बच्चे के शव को दफना दिया गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान के बूंदी में बस के नदी में गिरने की खबर से बेहद दुख हुआ है। हादसे में कई लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

टॅग्स :राजस्थाननरेंद्र मोदीओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब