लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अध्यक्ष के लिए सोनिया गांधी की स्वीकृति के बाद नेतृत्व परिवर्तन पर विराम, मंत्रिमंडल के विस्तार पर सबकी नजर!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 11, 2019 16:40 IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से देश-प्रदेश में जैसा असंजस का माहौल था, ऐसे में श्रीमती सोनिया गांधी की स्वीकृति पर कांग्रेसियों ने राहत की सांस ली है.

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से देश-प्रदेश में जैसा असंजस का माहौल था, ऐसे में श्रीमती सोनिया गांधी की स्वीकृति पर कांग्रेसियों ने राहत की सांस ली है. लंबे समय से इस पद के लिए सियासी चर्चाएं जारी थी और राजस्थान से सीएम अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम भी संभावितों की सूची में थे.

इस फैसले के बाद प्रदेश की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लग गया है. सीएम अशोक गहलोत ने इस निर्णय के बाद ट्वीट किया- श्रीमती सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी के सर्वसम्मत प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, हमारे राष्ट्र के समक्ष गंभीर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सभी कांग्रेसी उनके आभारी हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि- श्रीमती सोनिया गांधी अपने मजबूत नेतृत्व के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करती रही हैं, सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता आम लोगों से जुड़ती है. कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनका पदभार लेना पार्टी के हित में सबसे अच्छा निर्णय है. मैं इसके लिए सीडब्ल्यूसी को बधाई देता हूं.

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ट्वीट किया- श्रीमती सोनिया गांधी को कांग्रेस की अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई. आज कांग्रेस पार्टी चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में हम सभी कांग्रेसजन देश और संगठन की बेहतरी के लिए कार्य करने के प्रति संकल्पित हैं.

पूर्व मंत्री प्रमुख आदिवासी नेता महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने श्रीमती सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए लिखा- जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस. बहरहाल, इस निर्णय के बाद राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही सियासी चर्चाएं भी खत्म हो गई हैं. अब तो प्रदेश में प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजरें हैं!

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस