लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अशोक गहलोत के दिये बिजली यूनिट छूट पर भाजपा ने कसा तंज, बोली- 'जनता को लूटने के बाद अब नौटंकी हो रही है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2023 11:08 IST

राजस्थान की गहलोत सरकार को घेरते हुए भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस तरह की अचानक घोषणाओं से जनता के मन में अपने लिए सहानभूति नहीं पैदा कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत के 100 यूनिट बिजली के माफी ऐलान को भाजपा नेता राजेंद्र राठौर ने घेरा विधानसभा में नेता विपक्ष राठौर ने कहा कि गहलोत सरकार बीते साढ़े चार सालों से जनता को लूट रही हैउन्होंने कहा कि गहलोत सरकार बिजली बिल के माफी की नौटंकी करके जनता से ठगी कर रही है

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जैसे ही सूबे के हर घर में पहले 100 यूनिट बिजली के माफी का ऐलान किया, मुख्य विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गई। गहलोत सरकार को घेरते हुए भाजपा नेता राजेंद्र राठौर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस तरह की अचानक घोषणाओं से जनता के मन में अपने लिए सहानभूति नहीं पैदा कर सकती है।

विधानसभा में नेता विपक्ष राठौर ने यह भी कहा कि बीते साढ़े चार साल तक 'जनता को लूटने' के बाद अब गहलोत सरकार बिजली बिल के माफी की नौटंकी कर रही है। भाजपा नेता राजेंद्र राठौर ने लंबा-चौड़ा ट्वीट करके कहा, "घोषणावीर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, गजब की टाइमिंग है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊर्जावान संबोधन से आप इस कदर प्रभावित हो गये कि देर रात्रि में आपको राहत की घोषणा करने को मजबूर होना पड़ रहा है..."

इसके साथ ही भाजपा नेता राठौर ने यह भी कहा कि गहलोत सरकार सबसे पहले उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी के एवज में बिजली कंपनियों को बकाया राशि का भुगतान करे। उन्होंने कहा, "बिजली बिल में कमी का लाभ जनता को तभी मिलेगा जब बिजली आपूर्ति होगी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कई घंटों तक अघोषित बिजली कटौती का खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं।"

मालूम हो कि बीते बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि सूबे के सभी घरों के लिए पहली 100 यूनिट बिजली की खपत माफ रहेगी यानी उसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार उन मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए पहले 100 यूनिट बिजली पर कोई शुल्क नहीं लेगी, जो लोग प्रति माह 200 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं। इसके साथ ही 200 यूनिट तक की खपत के लिए फिक्स चार्ज, फ्यूल सरचार्ज और अन्य सभी चार्ज भी माफ किए जाएंगे।

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल