लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः कांग्रेस पार्टी ने कसी कमर, भारत बचाओ रैली में गूंजेगा- मोदी हैं तो मंदी है!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 13, 2019 15:41 IST

देखना दिलचस्प होगा कि इस रैली को सफल बनाने में राजस्थान की कांग्रेस कितना योगदान देती है?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सेवादल ने अपील की कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों. अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के प्रमुख नेता सक्रिय हो गए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की अपील पर केंद्र की भाजपा सरकार को उसकी गलत नीतियों पर घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर 2019 को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओं रैली प्रस्तावित है. इसे कामयाब बनाने के लिए सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के प्रमुख नेता सक्रिय हो गए हैं. इस रैली में नारा गूंजेगा- मोदी हैं तो मंदी है!

चुनाव प्रचार के लिए झारखंड जाने से पहले सचिन पायलट ने पीसीसी मुख्यालय पर 14 दिसम्बर को नई दिल्ली मे होने वाली भारत बचाओं रैली को लेकर बनाए गए नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों के साथ रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की. उन्होंने रैली को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

उधर, सीएम गहलोत भी लगातार रैली के लिए अपील कर रहे हैं, उनका कहना है कि- बीजेपी के कारण राष्ट्र के सामने उत्पन्न भयंकर आर्थिक संकट, बेरोजगारी, किसान, युवा, महिला उत्पीड़न, महंगाई इत्यादि तमाम वो मुद्दे जिनके कारण आज लोकतंत्र खतरे में है, अर्थव्यवस्था की जो बर्बादी हो रही है, रोजगार मिलना तो दूर छीना जा रहा है, सब वर्ग दुःखी हैं, इन तमाम मुद्दों को लेकर सोनिया गांधी ने देशवासियों को जो आह्वान किया है, 14 तारीख को बहुत शानदार भारी बहुमत के साथ सबको दिल्ली पहुंचना है.

कांग्रेस सेवादल ने अपील की कि भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों. वैभव गहलोत ने भी केंद्र की भाजपा सरकार की विनाशकारी आर्थिक नीतियों, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, महिला अत्याचार इत्यादि मुद्दों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के आह्वान पर नई दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली में समस्त कार्यकर्ताओं को भाग लेने की अपील की.

देखना दिलचस्प होगा कि इस रैली को सफल बनाने में राजस्थान की कांग्रेस कितना योगदान देती है?

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं