लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भी गुजरात-कर्नाटक की तरह राहुल बनाम PM मोदी होगी चुनावी जंग?

By अनुभा जैन | Updated: August 14, 2018 07:31 IST

राहुल के दौरे से जहां पार्टी में चल रहे मतभेद एकबारगी तो दूर हो गए, वहीं विधिवत शंखनाद होने से अब पार्टी कार्यकर्ता भी खुद को चुनावी रण में खड़ा पा रहे हैं। 

Open in App

जयपुर, 13 अगस्त:राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद करने आए राहुल गांधी का जयपुर दौरा राजनीतिक मायनों में काफी अहम जाना जा रहा है। राहुल के इस दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सीएम फेस के विवाद में कलह के दौर से गुजर रहे मायूस कार्यकर्ताओं में अब कुछ उम्मीद जगी है। इसके लिए जहां एक ओर राहुल गांधी ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत को मंच पर गले मिलवाया। इससे यह साबित हो गया कि दोनों के बीच अब तक सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। वहीं, दूसरी ओर राजस्थान में पार्टी की प्रवक्ता व उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा का कहना है कि अलगाव या कांग्रेस के अशोक गहलोत व सचिन पायलट रूपी दो गुटों में बंटें होने की कोई बात ही नहीं है। बल्कि राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को कार्यकर्ताओं में आत्मीयता और भाईचारे का संदेश देने व साथ ही दोनों के मध्य अलगाव रूपी अनावश्यक फैल रही खबरों पर विराम लगाने के लिये भी मंच पर गले मिलवाया।

राहुल के दौरे से जहां पार्टी में चल रहे मतभेद एकबारगी तो दूर हो गए, वहीं विधिवत शंखनाद होने से अब पार्टी कार्यकर्ता भी खुद को चुनावी रण में खड़ा पा रहे हैं। 

अब तक कार्यकर्ताओं को इस बात की टीस थी कि मुख्यमंत्री राजे पूर्व में भी प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में चार-चार दिन तक प्रवास कर चुनावी दृष्टिकोण से एक बार जनमानस को टटोल चुकी हैं। वहीं अब वे गौरव यात्रा के जरिये एक पूरे संभाग को कवर चुकी हैं, जबकि कांग्रेस में अभी तक 'मेरा बूथ, मेरा गौरव' अभियान के अलावा ऐसा कुछ नहीं हुआ जिसे चुनावी तैयारी कहा जा सके। राहुल गांधी के रोड शो में अच्छी तादाद में भीड़ रही, लेकिन राहुल कुछ ही जगहों पर बस से उतरे। बाकी पूरे रास्ते बस में बैठकर रोड शो करते रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी अगर बस की छत पर मंच पर रहकर रोड शो करते तो ज्यादा प्रभावी होता। 

रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन में राहुल का भाषण पूरी तरह से राष्ट्रीय मुद्दों पर केन्द्रित रहा। राहुल ने राजस्थान के स्थानीय मुद्दों को कम तव्वजो दी। इससे यह साफ हो गया है कि राजस्थान विधानसभा का चुनाव भी गुजरात और कर्नाटक की तरह राहुल बनाम मोदी हो सकता है। सभा में राहुल का पैराशूटर उम्मीदवारों को किसी भी सूरत में टिकट नहीं देने वाला बयान भी कार्यकर्ताओं के लिये काफी ऊर्जा का संचार करने वाला रहा। इससे कार्यकर्ताओं को फिर से एक उम्मीद जगी है। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वसुंधरा राजेसचिन पायलटराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील