लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः BJP को प्रत्याशियों के चयन के लिए 20 हजार कार्यकर्ताओं ने दी राय, जल्द होगी सूची जारी

By भाषा | Updated: October 22, 2018 21:02 IST

संसदीय मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने यहां कहा, ‘‘भाजपा आंतरिक लोकतंत्र में विश्वास करती है। इस प्रक्रिया में अलग अलग दायित्व वाले लगभग 20,000 कार्यकर्ताओं ने अपनी राय दी है। इसी आधार पर आगे की रणनीति बनेगी।’’ 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी का काम सोमवार (22 अक्टूबर) को पूरा कर लिया। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि उसके प्रत्याशियों की पहली सूची नवंबर महीने के पहले सप्ताह में आ जाएगी।

संसदीय मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने यहां कहा, ‘‘भाजपा आंतरिक लोकतंत्र में विश्वास करती है। इस प्रक्रिया में अलग अलग दायित्व वाले लगभग 20,000 कार्यकर्ताओं ने अपनी राय दी है। इसी आधार पर आगे की रणनीति बनेगी।’’ 

प्रत्याशियों की पहली सूची के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘रायशुमारी पूरी होने के बाद पूरे मामले पर अब चुनाव समिति में विचार होगा। उसके बाद संसदीय बोर्ड इस पर विचार करेगा। पहली सूची नंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।’’ 

वहीं रायशुमारी के दूसरे चरण के तीसरे व अंतिम दिन सोमवार को जयपुर शहर व जयपुर देहात की कुल मिलाकर 27 सीटों के लिए कार्यकर्ताओं का 'फीडबैक' लिया गया। तीन दिन के इस चरण में पार्टी ने भरतपुर, अजमेर व जयपुर संभाग की 98 विधानसभाओं के लिए कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया। इसे केंद्रीय कमेटी के पास भेजा जाएगा जो प्रत्याशी तय करते समय इस रायशुमारी को भी ध्यान में रखेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पार्टी ने रणकपुर में तीन दिवसीय बैठक में राज्य के चार संभागों की 102 विधानसभा सीटों के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की थी। उल्लेखनीय है कि राज्य की 200 सीटों के लिए मतदान सात दिसंबर को होना है।

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष