लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी राजस्थान का तूफानी दौरा कर PM मोदी पर पड़ेंगे भारी? CM वसुंधरा के गढ़ में लगाएंगे सेंध 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 6, 2018 07:24 IST

Rajasthan Assembly Election 2018 (राजस्थान इलेक्शन): कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी वसुंधरा राजे के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं रोड-शो के जरिए तीन जिलों की 16 सीटों के मतदाताओं पर प्रभाव डालेंगे।

Open in App

जयपुर, 06 अक्टूबरः राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार लगातार तेज होता जा रहा है। सूबे की दोनों दिग्गज पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस  एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप करने में जुटी हुई हैं। उधर, बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और पीएम मोदी की सभा का जवाब देंगे। 

यहां से करेंगे रोड शो की शुरुआत

राहुल गांधी 9 अक्टूबर से प्रदेश में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। पहले वह नौ अक्टूबर को धौलपुर जिले के राजाखेड़ा के मनिया गांव से रोड-शो शुरू करेंगे, जिसमें उनकी तीन जिलों को एक साथ कवर करने की कोशिश रहेगी। इसमें धौलपुर, भरतपुर और दौसा जिला शामिल हैं। इसके बाद वह 10 अक्टूबर को बीकानेर में रोड शो करेंगे। उनके इस तूफानी दौरे से चुनावी माहौल गरमाने की बात कही जा रही है। कांग्रेस कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ना चाह रही है, जहां पर बीजेपी भारी पड़ती दिखाई दे। 

बीएसपी के सहारे चाहते थे मजबूत पकड़

सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी वसुंधरा राजे के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं रोड-शो के जरिए तीन जिलों की 16 सीटों के मतदाताओं पर प्रभाव डालेंगे। कांग्रेस वैसे पूर्वी राजस्थान को इस बार अपने लिए मजबूत मानकर चल रही है। इधर, इस क्षेत्र में बीएसपी के अच्छे नंबर हैं, ऐसे में कांग्रेस चाहती थी कि वह बीएसपी से गठबंधन कर अपना काम आसान कर लेगी, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती के इनकार करने के बाद उसके सपनों पर पानी फिर गया।

बीकानेर सहित चार जिलों पर फोकस

उधर, राहुल गांधी बीकानेर संभार में रोड शो करके चार जिलों की मतदाओं से जुड़ने की कोशिश करेंगे। इसमें इस संभाग के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चुरू और हनुमानगढ़ जिले शामिल हैं। पार्टी का दावा है कि रोड शो में करीब पांच लाख लोग भाग लेने वाले हैं। राहुल का रोड शो नाल से लेकर बीकानेर मेडिकल कॉलेज मैदान तक जाएगा। इस रोड शो में पार्टी के अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई नेता भाग लेंगे।

राष्ट्रीय नेताओं ने संभाला प्रचार का मोर्चा

राहुल गांधी का 20 दिन में यह दूसरा चुनावी दौरा होगा। इससे पहले वह 20 सितंबर को डूंगरपुर के सागवाड़ा में सभा की थी। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय नेताओं के दौरे और सभाएं बढ़ाकर कांग्रेस चुनाव प्रचार को तेज करेगी। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष लंबे समय से राजस्थान में दौरे और सभाएं कर रहे हैं। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों के जरिए अब चुनावी माहौल गरमा गया। 

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीवसुंधरा राजेसचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण