लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः सूबे में इस बार इतने वोटर्स कर सकेंगे मतदान, 20 लाख से ज्यादा हैं युवा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 26, 2018 15:48 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 28 सितंबर को मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने का एक और मौका दिया गया था।

Open in App

राजस्थानविधानसभा चुनाव में इस बार 18 से 19 साल की उम्र के 20 लाख से ज्यादा युवा अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रदेश में सबसे ज्यादा जयपुर जिले में 1 लाख, 79 हजार, 641 युवा मतदाता हैं, वहीं प्रतापगढ़ जिले में सबसे कम 19 हजार एक युवा मतदाता हैं। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 28 सितंबर को मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने का एक और मौका दिया गया था। इसके तहत नामांकन दाखिल करने से 10 दिन पहले (9 नवंबर) तक नाम जोड़ने का अवसर दिया गया। 

उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में 4 करोड़, 76 लाख, 72 हजार, 871 हजार कुल मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 2 करोड़ 48 लाख 46 हजार 295 पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 28 लाख 26 हजार 329 महिला मतदाता हैं, जबकि 238 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 18 से 19 वर्ष की आयु के 20 लाख 29 हजार 680 युवा शामिल हैं। 

गौरतलब है कि प्रदेश में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रमों के सफल संचालन से युवाओं में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति उत्साह बढ़ा है। 

कुमार ने बताया कि अजमेर में 76 हजार 647, अलवर में 1 लाख 5 हजार 978, बांसवाड़ा में 53 हजार 562, बारां में 49 हजार 142, बाड़मेर में 70 हजार 747, भरतपुर में 88 हजार 310, भीलवाड़ा में 89 हजार 207, बीकानेर में 59 हजार 425, बूंदी में 36 हजार 409, चित्तौडगढ़ में 47 हजार 719, चूरू में 66 हजार 508, दौसा में 52 हजार 591, धौलपुर में 54 हजार 61, डूंगरपुर में 37 हजार 635, श्रीगंगानगर में 49 हजार 885 और हनुमानगढ़ में 49 हजार 825 युवा मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए।

इसी तरह जयपुर जिले में सर्वाधिक 1 लाख, 79 हजार 641, जैसलमेर में 21 हजार 26, जालौर में 46 हजार 9, झालावाड़ में 43 हजार 386, झुंझनूं में 71 हजार 219, जोधपुर में 90 हजार 363, करौली में 55 हजार 299, कोटा में 60 हजार 481, नागौर में 93 हजार 737, पाली में 57 हजार 929, प्रतापगढ़ में 19 हजार 1, राजसमंद में 33 हजार 587, सवाई माधोपुर में 37 हजार 169, सीकर में 78 हजार 649, सिरोही में 25 हजार 152, टोंक में 39 हजार 121 और उदयपुर में 90 हजार 260 युवा मतदाताओं ने अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाए गए हैं।  

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावचुनाव आयोगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो