लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः सैद्धान्तिक घोषणाओं में हैं प्रायोगिक बाधाएं, बेरोजगारों के लिए सुनहरे सपने साकार कैसे होंगे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 18, 2019 18:31 IST

सीएम अशोक गहलोत ने अपने पहले बजट में बेरोजगारों के लिए कई ऐलान किए और बेरोजगारों के लिए 75 हजार नई सरकारी भर्तियों की घोषणा की गई. यही नहीं, इसके साथ ही उन युवाओं को भी राहत दी है जो कि धन की कमी के कारण खुद अपना काम शुरू नहीं कर पाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बेरोजगारों के लिए अशोक गहलोत सरकार के बजट में सुनहरे सपने तो बहुत हैं, लेकिन बेरोजगारों का बड़ा सवाल यह है कि ये साकार कब होंगे?बेरोजगार सरकार की मंशा पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, वे सैद्धान्तिक घोषणाओं की प्रायोगिक बाधाओं से परेशान हैं.मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना की घोषणा करते हुए सीएम गहलोत का कहना है कि इससे 25000 युवाओं को जोड़ा जाएगा.

राजस्थान के बेरोजगारों के लिए अशोक गहलोत सरकार के बजट में सुनहरे सपने तो बहुत हैं, लेकिन बेरोजगारों का बड़ा सवाल यह है कि ये साकार कब होंगे? बेरोजगार सरकार की मंशा पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, वे सैद्धान्तिक घोषणाओं की प्रायोगिक बाधाओं से परेशान हैं.

उल्लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत ने अपने पहले बजट में बेरोजगारों के लिए कई ऐलान किए और बेरोजगारों के लिए 75 हजार नई सरकारी भर्तियों की घोषणा की गई. यही नहीं, इसके साथ ही उन युवाओं को भी राहत दी है जो कि धन की कमी के कारण खुद अपना काम शुरू नहीं कर पाते हैं. ऐसे युवाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना की घोषणा की है. 

मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना की घोषणा करते हुए सीएम गहलोत का कहना है कि इससे 25000 युवाओं को जोड़ा जाएगा. सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री मुद्रा योजना की भी घोषणा की है जिसके अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार के लिए एक लाख तक का ऋण दिया जाएगा.

लेकिन, ऐसी घोषणाओं की प्रायोगिक बाधाओं के चलते ही कुछ दिनों पहले नई भर्तियां शुरू करने और लंबित भर्तियों को जल्दी पूरा करने की मांग को लेकर हजारों बेरोजगारों ने राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले जयपुर में विशाल प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन के बाद बेरोजगारों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन भी सौंपा था.

इस दौरान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव का कहना था कि करीब छह साल पहले 2013 में निकाली गई विद्यालय सहायक भर्ती, नर्सिंग भर्ती, पंचायतीराज की एलडीसी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है  जिसके कारण ये भर्तियां आज भी अटकी हुई हैं. इतना ही नहीं पिछले साल निकाली गई अधिकांश भर्तियों की परीक्षा भी नहीं हो पाई है.

वर्तमान घोषणा के अनुसार प्रदेश में इस साल विभिन्न विभागों में लगभग 75 हजार पदों पर भर्तियां होंगी. ये भर्तियां कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, कॉपरेटिव, गृह समेत विभिन्न विभागों में की जाएंगी. इनमें एजुकेशन की 21600, एनर्जी की 9000, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की 5160, मेडिकल की 15000 आदि भर्तियां शामिल हैं.

प्रदेश के युवाओं के लिए ये ऐलान आशा की किरण जरूर हैं, लेकिन इन रिक्त पदों को भरना प्रदेश सरकार के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि 2013, 2018 आदि वर्षों में विभिन्न सरकारी विभागों में निकाली गईं करीब एक लाख भर्तियां अभी भी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण शेष हैं. 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण