लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किए दस आईएएस अधिकारियों के तबादले

By भाषा | Updated: June 27, 2019 13:32 IST

राज्य में एनएचएम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 2500 पदों पर भर्ती में कथित अनियमितता का मामला इन दिनों यहां काफी चर्चा में है और भाजपा इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

Open in App

राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में भर्ती को लेकर विवाद के बीच मिशन के निदेशक डा. समित शर्मा का तबादला कर दिया है। राज्य सरकार ने विधानसभा का सत्र शुरू होने से ठीक पहले बुधवार देर रात दस आईएएस अफसरों के तबादले किए जिनमें डा. शर्मा का नाम भी है। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार डा. शर्मा को एनएचएम से हटाकर श्रम विभाग में आयुक्त पद पर लगाया गया है।

राज्य में एनएचएम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 2500 पदों पर भर्ती में कथित अनियमितता का मामला इन दिनों यहां काफी चर्चा में है और भाजपा इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। इसी तरह उदयपुर के संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा को स्वायत्त शासन सचिव पद पर लगाया गया है। उदयपुर के संभागीय आयुक्त पद पर विकास सीताराम भाले को तैनात किया गया है, वो अब तक कृषि आयुक्त थे।

सरकार ने मुग्धा सिन्हा को खाद्य नागरिक व आपूर्ति सचिव पद से हटाकर सचिव (विज्ञान व प्रौद्योगिकी) पद पर तैनात किया गया है। डा. ओमप्रकाश को कृषि आयुक्त पद पर भेजा गया है। स्वायत्त शासन विभाग में शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन को खाद्य नागरिक व आपूर्ति विभाग में शासन सचिव लगाया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त पद पर विरेंद्र सिंह को लगाया गया है।

आदेशों के अनुसार स्थानीय निकाय विभाग में निदेशक पवन अरोड़ा को राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है। उज्ज्वल राठौड़ को नगर विकास न्यास उदयपुर के सचिव पद से हटाकर स्थानीय निकाय विभाग में निदेशक बनाया गया है। इसी तरह कौशल, राजस्व व उद्यमिता निदेशक निकया गोहएन को जल संसाधन विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस