लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पंचायत चुनाव में शुरूआती दौर में करीब 12 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 26, 2021 12:28 IST

Open in App

जयपुर, 26 अक्टूबर राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को आरंभ हो गया।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार इन जिलों में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए पूर्वाह्न 10 बजे तक 11.88 फीसद मतदान हुआ।

इन जिलों में कुल मिलाकर कुल 7,86,738 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन चुनावों के लिए कुल 1,066 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अलवर और धौलपुर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। तीनों चरण के मतदान के बाद 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मतगणना की जाएगी। प्रमुख और प्रधान का चुनाव 30 अक्टूबर और उप प्रमुख एवं उप प्रधान का चुनाव 31 अक्टूबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब