लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : सामूहिक विवाह समारोह में वैवाहिक बंधन में बंधेंगे 21 दिव्यांग जोड़े

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:42 IST

Open in App

उदयपुर (राजस्थान), नौ सितंबर उदयपुर की नारायण सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को दिव्यांग तथा निर्धन युवक-युवती सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।

संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को आयोजित 36वें निःशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम संस्थान परिसर में बनाये गये स्मार्ट गांव में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से गृहस्थी के लिए जरूरी साजो-सामान व धर्म माता-पिता कन्यादान की रस्म अदायगी के बाद नवयुगल को उपहार देंगे।

उन्होंने बताया कि नवयुगलों में अधिकतर ऐसे हैं, जिनकी दिव्यांगता सुधार की सर्जरी और उसके बाद स्वावलम्बन की दृष्टि से रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण भी संस्थान में ही निःशुल्क हुआ है।

अग्रवाल ने बताया कि संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ एवं सह संस्थापिका कमलादेवी के आशीर्वचन के साथ विवाह समारोह प्रारम्भ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल