लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर में चमत्कारिक दवाइयों के नाम पर ठगने वाले 16 लोग गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 2, 2020 04:31 IST

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि कमिश्नरेट की विशेष टीम ने वैशाली नगर, प्रताप नगर, जालुपुरा, हरमाडा, संजय सर्किल, विधायकपुरी, सिंधी कैंप, मुहाना मंडी, अशोक नगर आदि स्थानों पर चमत्कारिक दवाओं के नाम पर ठगने वालों को चिन्हित कर एक साथ कार्रवाई की।

Open in App

जयपुर में आमजन को इलाज और चमत्कारिक दवाओं के नाम पर ठगने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ 25 स्थानों पर दबिश देकर 12 मामले दर्ज करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से जड़ी-बूटियां व अन्य दवाएं जब्त की हैं।

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि कमिश्नरेट की विशेष टीम ने वैशाली नगर, प्रताप नगर, जालुपुरा, हरमाडा, संजय सर्किल, विधायकपुरी, सिंधी कैंप, मुहाना मंडी, अशोक नगर आदि स्थानों पर चमत्कारिक दवाओं के नाम पर ठगने वालों को चिन्हित कर एक साथ कार्रवाई की।

पुलिस ने इनके कब्जे से चमत्कारिक जड़ी बूटियों के साथ ही अश्वगंधा, नीमगिलोय, त्रिफला पाउडर, लाजवन्ती, शतावरी, पलाश के फूल, पनीर के फूल, अर्जुन और अमलतास आदि भारी मात्रा में जब्त किये गये हैं और 16 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि वे आमजन को अपने जाल में फांसकर जादूटोना और मरीजों को चुटकियों में इलाज का झांसा देकर जड़ी-बूटी बेचकर ठगी करते थे। इससे अज्ञानता के चलते कई लोग सही जगह इलाज न कराकर इनके चंगुल में फंसकर गभीर बीमारियों जैसे बहरापन, अंधापन, अपंग होना, पागलपन आदि के शिकार हो रहे थे।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया