लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 155 आरएएस अधिकारी के बाद 75 आईपीएस के तबादले, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, बाड़मेर, अलवर, प्रतापगढ़, धौलपुर सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2023 16:48 IST

राजस्थानः हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, बारां, बाड़मेर, सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, अलवर, प्रतापगढ़, धौलपुर, राजसमंद सहित कई जिलों के जिला पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को महानिदेशक (नागरिक अधिकार एवं साइबर अपराध) पद पर नियुक्त किया गया है।डॉ प्रशाखा माथुर, सुष्मित विश्वास, संजीव कुमार नर्जरी तथा विशाल बंसल का भी नाम शामिल हैं। आईपीएस जंगा श्रीनिवास को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद पर तैनात किया गया है।

जयपुरः राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए सोमवार रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 75 अधिकारियों के तबादले किए। इसके तहत आईपीएस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को महानिदेशक (नागरिक अधिकार एवं साइबर अपराध) पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस जंगा श्रीनिवास को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस एम एन दिनेश को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) का प्रभार दिया गया है। जिन आईपीएस का तबादला किया गया है।

उनमें डॉ प्रशाखा माथुर, सुष्मित विश्वास, संजीव कुमार नर्जरी तथा विशाल बंसल का भी नाम शामिल हैं। इन तबादलों के तहत हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, बारां, बाड़मेर, सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, अलवर, प्रतापगढ़, धौलपुर, राजसमंद सहित कई जिलों के जिला पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। 

राजस्थान सरकार ने 155 आरएएस अधिकारियों के तबादले किये

राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 155 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार असलम शेर खान को जयपुर का अतिरिक्त संभागी आयुक्त बनाया गया है।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आरएएस के 77 प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों को सहायक कलेक्टर से हटाकर उपखंड अधिकारी के पद पर तैनात गया है। पाली की सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणाधीन) मनीषा चौधरी को सहायक कलेक्टर जयपुर (शहर), जयपुर की सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणाधीन) सृष्टि जैन को बारां की उपखंड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, संजय कुमार माथुर को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड-जयपुर का सचिव, नरेश बुनकर को उदयपुर का जिला रसद अधिकारी, अशोक कुमार योगी को नगर विकास न्यास-अलवर का सचिव बनाया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार टिब्बी (हनुमानगढ़) की उपखंड अधिकारी शिवा चौधरी को आगामी आदेश तक पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। भाषा कुंज जोहेब जोहेब

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम