लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बजट लीक के आरोपों पर अशोक गहलोत ने दी सफाई, वसुंधरा राजे बोलीं- समझ लीजिए कितने सुरक्षित हाथों में है राज्य

By विनीत कुमार | Updated: February 10, 2023 13:10 IST

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुराने बजट भाषण की लाइनें पढ़ने के विपक्ष के आरोपों पर सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। राजस्थान में इसी साल चुनाव है और ये गहलोत सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने गहलोत पर पुराना बजट भाषण पढ़ने का आरोप लगाया, विधानसभा में हंगामा।भाजपा ने साथ ही आरोप लगाया कि बजट तकनीकी रूप से लीक हो गया है और सीएम को नया बजट लाना चाहिए।वसुंधरा राजे ने कहा, सीएम आठ मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे।

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, विपक्षी दल भाजपा ने गहलोत पर पुराना बजट भाषण पढ़ने का आरोप लगाया। विपक्ष ने साथ ही आरोप लगाया कि बजट तकनीकी रूप से लीक हो गया है।

बीजेपी के आरोपों के अनुसार राज्य सरकार के अधिकारी आननफानन में बजट कॉपी लाने गए। मुख्यमंत्री के अलावा किसी और को बजट की कॉपी सदन में नहीं लाना चाहिए। विपक्ष के आरोपों के अनुसार लेकिन इस मामले में बजट कॉपी चार-पांच हाथों में गई। ऐसे में मुख्यमंत्री को नया बजट लेकर आना चाहिए। 

बजट भाषण शुरू होने के बाद विपक्ष का हंगामा

गहलोत ने 2023-24 का बजट सदन पटल पर रखा और भूमिका बांधने के बाद जैसे ही बजट घोषणाएं पढ़नीं शुरू की विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिछले बजट की पंक्तियां पढ़ रहे हैं। 

गहलोत ने 'इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना' व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) संबंधी घोषणाएं कीं जो पहले ही की जा चुकी हैं। दोनों घोषणाएं बजट 2022-23 की पहले ही की जा चुकी हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया में तीखी नोकझोंक भी हुई।

अशोक गहलोत ने आरोपों पर दिया जवाब

हंगामे के बीच अशोक गहलोत ने बजट लीक के आरोपों पर कहा, आप तब आरोप लगा सकते हैं जब मेरे हाथ में मौजूद बजट कॉपी और सदस्यों को दिए कॉपी में कोई अंतर हो। अगर मेरे बजट कॉपी में कोई पन्ना गलती से जुड़ गया है तो बजट लीक की बात कैसे हो सकती है।

वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना

दूसरी ओर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, 'सीएम आठ मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे। जब मैं सीएम थी तो बजट पेश करने से पहले बार-बार चेक करती थी और पढ़ती थी। आप कल्पना कर सकते हैं कि पुराने बजट को पढ़ने वाले मुख्यमंत्री के हाथों में राज्य कितना सुरक्षित है।'

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतवसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए