लाइव न्यूज़ :

राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एनटीसीए से बाघों का स्थानांतरण दोबारा शुरू करने की मंजूरी मांगी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 18:59 IST

Open in App

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 25 फरवरी राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन (आरटीआर) ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से रिजर्व में बाघ स्थानांतरण प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की मंजूरी मांगी है।

जनवरी में कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) से स्थानांतरित एक बाघ के मोतीचूर रेंज में अपने बाड़े में रेडियो कॉलर छोड़कर वहां से भाग जाने के कारण एनटीसीए ने इस प्रक्रिया को अस्थाई रूप से रोक दिया था।

रोक लगाने के पीछे विचार यह था कि स्थानांतरित बाघों को पहले अपने नए आवासीय क्षेत्र में अभ्यस्त होने दिया जाए और फिर इस प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाए।

आरटीआर के निदेशक धर्मेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को 'भाषा' को बताया, ‘‘अपने बाड़े से भागने वाला बाघ मोतीचूर रेंज में स्थानांतरित बाघिन के साथ आराम से घूम रहा है और अब पूरी तरह से अपने नए वातावरण में रहने का अभ्यस्त हो चुका है, इसलिए हमने एनटीसीए को पत्र लिखकर स्थानांतरण प्रक्रिया को बहाल करने के लिए उनकी मंजूरी मांगी है।’’

उन्होंने बताया कि रिजर्व के पश्चिमी भाग के 539 किलोमीटर के जंगल में नवागंतुक बाघ के जोड़े पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कैमरा ट्रैप से मिली तस्वीरों में बाघों के सानन्द रहने की पुष्ट सूचना मिल रही है।

सिंह ने कहा कि ये तस्वीरें एनटीसीए को भी भेजी जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि एनटीसीए इनके अध्ययन के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने को राजी हो जाएगा।

आरटीआर के पश्चिमी हिस्से में बाघों की आबादी बढाने के लिए दिसंबर—जनवरी में सीटीआर से एक बाघ और एक बाघिन को आरटीआर में स्थानांतरित किया गया था। सिंह ने बताया कि अगले साल दिसंबर तक तीन और बाघों—एक बाघ और दो बाघिनों— को कार्बेट से राजाजी में स्थानांतरित किया जाएगा।

कॉर्बेट में भी स्थानांतरित की जाने वाली बाघिन पर एक विषेशज्ञ दल निरंतर निगाह रखे हुए है और एनटीसीए से सहमति बन जाने के बाद उसे सुरक्षित रूप से राजाजी में छोड़ दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू