लाइव न्यूज़ :

जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने गई रायपुर की पुलिस ने यूपी पुलिस पर लगाया गिरफ्तारी में बाधा डालने का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2022 18:12 IST

छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की शिकायत पर एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने यूपी के गाजियाबाद पहुंची रायपुर पुलिस को यूपी पुलिस के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देएंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने पहुंची रायपुर पुलिस का यूपी पुलिस ने किया विरोधरायपुर पुलिस कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की शिकायत पर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने पहुंची थीरायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि यूपी पुलिस ने गिरफ्तारी में सहयोग नहीं किया

रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बयान को भ्रामक और आपत्तिजनक रूप में पेश करने वाले जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन की छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तीर में एक नया विवाद उस समय जुड़ गया, जब रायपुर पुलिस ने आरोप लगाया कि कथित "भ्रामक" खबर के आरोप में टीवी न्यूज एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार किया जा रहा था तब मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने इस कार्रवाई का विरोध किया और उनके द्वारा गिरफ्तारी के कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की शिकायत पर एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने यूपी के गाजियाबाद पहुंची रायपुर पुलिस को यूपी पुलिस के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

इस मामले में जानकारी देते हुए रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रोहित रंजन पर दर्ज विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में गिरफ्तारी के लिए रायपुर से एक टीम गाजियाबाद भेजी गई तो टीम ने पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सक्षम अदालत द्वारा जारी वारंट के आधार पर यह गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी रोहित रंजन को हिरासत में लेने के बाद रायपुर की पुलिस टीम गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी ही कर रही थी कि तभी स्थानीय गाजियाबाद की पुलिस (उत्तर प्रदेश पुलिस) आरोपी को अपने साथ ले गई, जबकि रायपुर पुलिस ने रोहित रंजन की गिरफ्तारी का वारंट भी उन्हें दिखाया। उसके बाद भी यूपी पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया में बाधा पैदा करने का प्रयास किया।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया विधायक देवेंद्र यादव ने रायपुर पुलिस को दिये अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एंकर रोहित रंजन ने बीते 1 जुलाई को एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में उनके कार्यालय पर हुए हमला के बारे में बात कर रहे थे लेकिन एंकर रोहित रंजन ने "शरारती" तरीके से उसका भ्रामक प्रयोग किया और बताया कि राहुल गांधी उदयपुर में मारे गये कन्हैया लाल के हत्यारों को माफ कर देने की बात कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि विधायक यादव ने इस मामले में ज़ी न्यूज के निदेशक और अध्यक्ष, इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एंकर रोहित रंजन पर सांप्रदायिक दंगे भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए गांधी के खिलाफ मनगढ़ंत और फर्जी खबरें फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

मालूम हो कि मंगलवार की सुबह जब रोहित रंजन को गिरफ्तार करने के लिए रायपुर पुलिस गाजियाबाद पहुंची तो उन्हों ट्वीट करके कहा, "छत्तीसगढ़ पुलिस स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर के बाहर खड़ी थी। क्या यह कानूनी रूप से सही है?"

जिसके जवाब में रायपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, "स्थानीय पुलिस को सूचित करने का कोई नियम नहीं है। फिर भी उन्हें सूचित किया गया और पुलिस टीम ने अदालत का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। ऐसे में उन्हें सहयोग करना चाहिए और जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव कोर्ट में करना चाहिए।"

हालांकि कथिततौर पर तमाम विरोधों के बावजूद रायपुर पुलिस एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करके अपने साथ रायपुर ले गई। उससे पहले बीते 2 जुलाई को रोहित रंजन ने अपने टीवी शो के दौरान 1 जुलाई को दिखाये गये राहुल गांधी के बयान को उदयपुर हत्याकांड से जोड़ने पर माफी मांग ली थी।(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :Chhattisgarh Policeगाजियाबादराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील