लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

By भाषा | Updated: July 10, 2019 01:26 IST

मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है और नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ, चमोली,टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश हो सकती है।

Open in App

उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई जिसमें सर्वाधिक बारिश उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में हुई। इस जिले में 222 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ मे भी अच्छी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश से तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तराखंड के किच्छा में 135 मिलीमीटर जबकि देहरादून जिले के कलसी में 129 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन कार्यालय ने कहा कि चंपावत जिले के बनबासा में 79 मिलीमीटर बारिश हुई। पर्वतीय राज्य के पिथौरागढ की काली और गोरी नदियां खतरे के निशान क्रमश: 888.7 मीटर और 604.55 मीटर से बस कुछ मीटर नीचे बह रही हैं।

मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है और नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ, चमोली,टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि चंडीगढ में 48 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शहर में सोमवार को 29.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पंजाब के पटियाला और अमृतसर तथा हरियाणा के हिसार और अंबाला में भी बारिश हुई जिससे खरीफ फसलों खासकर धान की फसल को फायदा होगा। उत्तर प्रदेश के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई और राज्य की राजधानी लखनऊ में 7.8 मिलीलीटर बारिश हुई।

लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.7 डिग्री सेल्सियस तथा 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में सर्वाधिक बारिश गोरखपुर (64.5 मिलीमीटर) में हुई। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में बुधवार को ज्यादातर स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछार होने की पूरी संभावना है।

विभाग ने कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। इस बीच, असम में बाढ की स्थिति मंगलवार को गंभीर हो गई और आठ जिलों में 62 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि 145 गांव जलमग्न हो गये हैं और 3435 हेक्टेयर फसल भूमि को नुकसान पहुंचा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशदिल्लीपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज