दिल्ली में कुछ इलाकों में हुई बारिश

By भाषा | Published: August 31, 2021 10:33 AM2021-08-31T10:33:03+5:302021-08-31T10:33:03+5:30

Rain in some areas in Delhi | दिल्ली में कुछ इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली में कुछ इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली में मंगलवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को अनुमान जताया था कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाये रह सकते हैं।विभाग ने कहा कि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और शाम तक दक्षिणी हवाएं चल सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rain in some areas in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे