लाइव न्यूज़ :

रेलवे की महिलाओं को सौगात, बीच ट्रेन में होगा गुलाबी रंग का आरक्षित महिला कोच

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2018 23:42 IST

भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए में एक कदम उठाया है। खबर के मुताबिक रेलवे महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों को गुलाबी रंग से पेंट करेगा ताकि यात्री आसानी से इनकी पहचान सकें।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई:  भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए में एक कदम उठाया है। खबर के मुताबिक रेलवे महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों को गुलाबी रंग से पेंट करेगा ताकि यात्री आसानी से इनकी पहचान सकें। ये डिब्बा महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए बीच ट्रेन में रखा जाएगा।

अभी यह ट्रेन के सबसे आखिर या शुरुआत में लगे होते हैं। इसके अलावा रेलवे महिलाओं के लिए स्टेशन और ट्रेनों में अलग से टॉयलट के साथ चेंजिंग रूम भी बनाएगा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की अध्यक्षता में ये फैसला लिया गया इसके साथ ही महिलाओं के हित के कई और भी अहम फैसले लिए गए हैं। 

जानें क्या है खास 

खबर के मुताबिक रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सबअरर्बन इलाकों गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में महिला सुरक्षा के लिहाज से उनके लिए आरक्षित कोच शुरुआत या अंत की बजाय अब ट्रेन के बीच में जोड़े जाएंगे। इस डिब्बे में सीसीटीवी लगाए जाएंगे और  खिड़कियों में जाली भी लगेंगी। इसके साथ महिलाओं की सुरक्षा के और भी अहम कदम उठाएगी।

रेलवे में जांच के लिए भी महिला कर्मचारी रखी जाएगी। रेलवे महिलाओं के लिए स्टेशन और ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ाएगा। इसमें उनके लिए अलग से टॉयलट और चेंजिंग रूम बनाना भी शामिल है। वहीं, महिलाओं का डिब्बा ट्रेन में सबसे आखिर में जुड़ा होने की वजह से हमेशा अंधेरे में रहता है। यात्री इसमें चढ़ने से डरती हैं। यह उनकी सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा है। 

टॅग्स :इंडियन रेलवे
Open in App

संबंधित खबरें

रोजगारRRB Recruitment 2018: रेलवे के 26,502 पदों पर 9 अगस्त को होगी परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

भारतटिकट बुकिंग के लिए IRCTC के अलावा किसी और ऐप का करते हैं इस्तेमाल, तो संभल जाइए, देने होंगे इतने पैसे

भारतभगवा रंग के साथ सामने आई नई तेजस एक्सप्रेस, जाने किन-किन आधुनिक सुविधाओं से है लैस

मुसाफ़िरमहीने में 10 बार सफर करने वाले यात्री भी नहीं जानते होंगे ट्रेन सीट और टिकट से जुड़ी ये 5 खास बातें

भारतरेलवे लोको पायलट भर्ती: 70,000 अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, तीन दिन का मिला अल्टीमेटम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील