लाइव न्यूज़ :

रेलवे का बड़ा ऐलान: किसान आंदोलन की वजह से ट्रेन मिस करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, टिकट का पूरा पैसा मिलेगा रिफंड

By अमित कुमार | Updated: January 26, 2021 20:08 IST

राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन किसान आंदोलनकारियों ने जगह-जगह ट्रैक्टर परेड निकालकर नए कृषि कानून का विरोध किया। इस दौरान हिंसा की भी कई खबरें सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देट्रैक्टर परेड की वजह से 26 जनवरी को आम आदमी को यातयात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि जिनकी ट्रेन आज रात की थी और वह स्टेशन नहीं पहुंच पाए तो वो रिफंड के लिए अप्लाई कर दें।गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण सड़कों पर यातायात हालांकि कम था।

किसानों की ट्रैक्टर परेड के राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में फैल जाने के कारण मंगलवार यानी 26 जनवरी को लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों और नाकाओं के बावजूद ट्रैक्टर परेड मध्य दिल्ली के आईटीओ और लाल किला इलाकों में पहुंच गई। ट्रैक्टरों पर सवार हजारों किसान विभिन्न प्रवेश स्थानों से दिल्ली में प्रवेश कर गए। 

ऐसे में कई लोग तय समय पर अपनी जगहों पर नहीं पहुंच पाए। दिल्ली से रेल में सफर करने वाले यात्रियों को भी आज स्टेशन तक पहुंचने में काफी दिक्कतें पेश हुई। ऐसे में रेलवे ने बड़ा एलान किया है। रेलवे ने उन सभी लोगों के टिकट का पूरा पैसा वापस करने का निर्णय लिया है, जिन्हें दिल्ली से ट्रेन पकड़ना था, लेकिन वो समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि आंदोलन के कारण जिनकी ट्रेनें छूट गई हैं। वे सभी यात्री टिकट का पूरा रिफंड करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तर रेलवे CPRO ने कहा, 'जो यात्री किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों को पकड़ने के लिए दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने में सक्षम नहीं हैं, उनसे निवेदन है कि ई-टिकट लेने वाले टीडीआर और ई-टीडीआर के माध्यम से आज मंगलवार रात 9 बजे तक ट्रेन छूटने वाले यात्री आवेदन कर दें।  

बता दें कि पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों और नाकाओं के बावजूद ट्रैक्टर परेड मध्य दिल्ली के आईटीओ और लाल किला इलाकों में पहुंच गयी। ट्रैक्टरों पर सवार हजारों किसान विभिन्न प्रवेश स्थानों से दिल्ली में प्रवेश कर गए। तिरंगा और अपने संगठनों के झंडे लिए किसानों की कई स्थानों पर पुलिस से भिड़ंत भी हुयी। लाठियों से लैस किसानों ने लाल किले को घेरने का प्रयास किया। 

टॅग्स :भारतीय रेलकिसान आंदोलनभारतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल