लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्रालयः एक और कामयाबी, 120 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ने को तैयार मालगाड़ी, एलस्टॉम के 12,000 अश्वशक्ति ई-इंजन को मंजूरी

By भाषा | Updated: October 14, 2020 20:25 IST

भारतीय रेल ने वैग 12बी इलेक्ट्रिक इंजन को रेलवे में शामिल किया था। यह भारतीय पटरियों पर दौड़ने वाला सबसे ज्यादा शक्तिशाली इंजन है।

Open in App
ठळक मुद्देएलस्टॉम के 12,000 अश्वशक्ति क्षमता वाले इलेक्ट्रिक इंजन के उपयोग को मंजूरी दे दी।विश्व का सबसे बड़ा हरित रेलवे नेटवर्क बनाने के लिए स्वच्छ प्रौद्योगिकी अपनाने में मदद करने को प्रतिबद्ध है।इंजन 6,000 टन माल के साथ मालगाड़ियों को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार के साथ दौड़ने में सक्षम बनाता है।

नई दिल्लीः रेल मंत्रालय ने मालगाड़ियों को 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ाने के लिए एलस्टॉम के 12,000 अश्वशक्ति क्षमता वाले इलेक्ट्रिक इंजन के उपयोग को मंजूरी दे दी।

फ्रांस की इस कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि साल की शुरुआत में भारतीय रेल ने वैग 12बी इलेक्ट्रिक इंजन को रेलवे में शामिल किया था। यह भारतीय पटरियों पर दौड़ने वाला सबसे ज्यादा शक्तिशाली इंजन है।

एलस्टॉम के भारत और दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक एलेन स्पॉहर ने कहा, ‘‘ भारत के आत्मनिर्भर बनने पर जोर देने के अनुरूप हमने अपनी स्थानीय इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षमताओं का सफलतापूर्वक लाभ उठाया है। एलस्टॉम भारतीय रेल को उसका कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद करने और विश्व का सबसे बड़ा हरित रेलवे नेटवर्क बनाने के लिए स्वच्छ प्रौद्योगिकी अपनाने में मदद करने को प्रतिबद्ध है।’’

कंपनी ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक इंजन 6,000 टन माल के साथ मालगाड़ियों को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार के साथ दौड़ने में सक्षम बनाता है। इन इंजनों को प्रतिबद्ध मालवहन गलियारे और रेलवे के मुख्य मालवहन मार्गों पर दौड़ाने की योजना है। इससे मालगाड़ियों की औसत 20 से 25 किलोमीटर की गति को बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलफ़्रांसनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है